PM Narendra Modi attends Dy CM Vijay Sinha son ring ceremony sudden change in route plan to Raj Bhavan जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। भाजपा ऑफिस में बैठक के बाद पीएम को आराम करने राजभवन जाना था लेकिन अचानक रूट में बदलाव हो गया।

Thu, 29 May 2025 11:03 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बिहार के 50वें दौरे पर शाम में पटना पहुंचे पीएम मोदी ने विजय सिन्हा के बेटे की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए अचानक अपने कार्यक्रम में बदलाव किया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बिहार कार्यालय में बैठक के बाद पीएम को रात्रि विश्राम के लिए राजभवन जाना था, लेकिन स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) को सगाई में जाने की व्यवस्था फौरन करने को कहा गया। एसपीजी ने सगाई से होते हुए राजभवन जाने के रूट पर सुरक्षा पुख्ता की और पीएम आशीर्वाद देने पहुंच गए। सिन्हा के बेटे की शादी 2 जून को है।

पीएम मोदी के साथ परिवार की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विजय सिन्हा ने लिखा है- “आज का दिन हमारे परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा। हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित सरकारी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है। गोविंद और शांभवी को उन्होंने प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं। आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से अभिसिंचित करेगा।”

पीएम मोदी बिक्रमगंज से बिहार को 48500 करोड़ की सौगात देंगे, नीतीश भी रहेंगे साथ

दो दिन के बिहार दौरे पर आए पीएम मोदी ने शाम में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया और बिहटा में बनने वाले नए एयरपोर्ट की नींव रखी। इसके बाद पटना में रोड शो करते हुए मोदी बीजेपी दफ्तर गए जहां बिहार चुनाव के मद्देनजर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। पीएम कल रोहतास जिले के बिक्रमगंज में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। बिक्रमगंज में भाजपा ने पीएम मोदी की एक बड़ी रैली भी रखी है जिसमें शाहाबाद इलाके के लाखों लोगों के आने की तैयारी पार्टी ने की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 सौ कैमरे, 10 हजार पुलिस, 444 एकड़ में पंडाल;मोदी की रैली की ऐसी सुरक्षा
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा बिहटा हवाई अड्डा, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, पटना में रोड शो के बाद BJP दफ्तर पहुंचे
ये भी पढ़ें:पटना से सासाराम तक सौगातों की बौछार, पीएम मोदी 30 मई को देंगे ये सब तोहफा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।