Shower of gifts from Patna to Sasaram PM Modi will give all these gifts to Bihar on May 30 पटना से सासाराम तक सौगातों की बौछार, पीएम मोदी 30 मई को बिहार को ये सब तोहफा देंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना से सासाराम तक सौगातों की बौछार, पीएम मोदी 30 मई को बिहार को ये सब तोहफा देंगे

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हार्डिंग पार्क टर्मिनल प्लेटफार्म का शिलान्यास एवं सोन नगर और मोहम्मदगंज के बीच तीसरी रेल लाईन तथा सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक सिगनलिंग का राष्ट्र को समर्पण करेंगे ।

Thu, 29 May 2025 05:47 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना से सासाराम तक सौगातों की बौछार, पीएम मोदी 30 मई को बिहार को ये सब तोहफा देंगे

गुरुवार को पटना पहुंचते ही पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा एयरपोर्ट का आधार शिला रखी। 30 मई 2025(शुक्रवार) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में कई परियोजनाओं का उद्घाटन/राष्ट्र को समर्पण तथा शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री हार्डिंग पार्क टर्मिनल प्लेटफार्म का शिलान्यास एवं सोन नगर और मोहम्मदगंज के बीच तीसरी रेल लाईन तथा सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक सिगनलिंग का राष्ट्र को समर्पण करेंगे ।

पटना के रेल नेटवर्क में नई जान फूंकेगा हार्डिंग पार्क का पैसेंजर टर्मिनल

पटना के हार्डिंग पार्क में 5 टर्मिनल प्लेटफॉर्म का प्रावधान होने से पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को संभालने की क्षमता में वृद्धि होगी। 95 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली यह परियोजना पटना जंक्शन पर होने वाले ट्रेनों के कंजेसन को भी कम करने में मददगार साबित होगी। बेहतर ट्रेन शेड्यूलिंग एवं टर्नअराउंड के साथ परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी। यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मुहैया होंगी। रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे । स्टेशन से निकलते ही यात्रियों को सीधे सड़क तक पहुंच सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी का पटना में रोड शो, फूलों की बरसात और शंखनाद से पीएम का स्वागत

पटना आने-जाने वालों को शहर के जाम से निजात एवं आसान पहुंच बनेगा । भविष्य में यहां से मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का भी परिचालन संभव हो सकेगा। इसके निर्माण से पटना जंक्शन पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ में अप्रत्याशित कमी, मेन लाइन पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन सुगम होगा नए टर्मिनल में सभी प्लेटफार्म की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी होगी। यह स्टेशन टर्मिनल निर्माणाधीन मेट्रो रेल, सड़क मार्ग एवं नवनिर्मित मल्टी मॉडल हब को सीधा कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी पहुंचे पटना, सिंघोरा लिए मांग में सिंदूर लगा महिलाएं स्वागत में

सोन नगर और मोहम्मदगंज के बीच तीसरी रेल लाईन का राष्ट्र को समर्पण

सोन नगर और मोहम्मदगंज के बीच तीसरी रेल लाईन के पश्चात् संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। इससे अंकोरा और नबीनगर में बिजली संयंत्रों तक कोयले की तेज और अधिक कुशल आवाजाही संभव हो सकेगी। इससे यात्रा समय में कमी आएगी। यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) लाइन के लिए फीडर रूट के रूप में कार्य करता है और बगहा बिशुनपुर स्टेशन यार्ड में रेलवे के साथ कनेक्टिविटी प्रदान करता है जिससे लौह अयस्क, कोयला, उर्वरक, सीमेंट और चीनी आदि के परिवहन को बढ़ावा मिल रहा है। तीसरी लाइन भारी मालगाड़ियों की आवाजाही को सक्षम बनाएगी। अतिरिक्त यात्री ट्रेनों एवं मालगाड़ियाँ का सुचारू रूप से संचालन हो सकेगा।बढ़ी हुई रेलवे कनेक्टिविटी और दक्षता से आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, एयरपोर्ट से BJP दफ्तर तक रोड शो को पटना तैयार

सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग

25 किलोमीटर लंबे इस परियोजना पर 43 करोड़ रूपए की लागत आयी है। नई दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर गति बढ़ाकर यात्रा समय कम करने में यह सहायक सिद्ध हो रहा है ।इससे मौजूदा लाइन क्षमता के साथ और अधिक ट्रेनों का परिचालन संभव होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनमोहन सरकार ने रिजेक्ट किया था विशेष राज्य की मांग: केसी त्यागी
ये भी पढ़ें:जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए दिलीप जायसवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।