Bihta airport will be bigger than Patna airport PM Narendra Modi laid foundation stone पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा बिहटा हवाई अड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी आधारशिला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा बिहटा हवाई अड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी आधारशिला

बिहार का बिहटा एयरपोर्ट पटना के मौजूदा हवाई अड्डा से क्षेत्रफल में बड़ा होगा। पीएम मोदी ने गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम में बिहटा एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव का शिलान्यास किया।

Thu, 29 May 2025 06:54 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा बिहटा हवाई अड्डा, पीएम नरेंद्र मोदी ने रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत गुरुवार शाम को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया और बिहटा एयरपोर्ट की आधारशिला भी रखी। पटना जिले के बिहटा में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्रफल के आधार पर राजधानी में स्थित मौजूदा जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा। बिहटा एयरपोर्ट का क्षेत्रफल 68000 वर्ग मीटर होगा, जबकि पटना एयरपोर्ट का लगभग 65000 वर्ग मीटर है।

बिहटा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद व्यस्ततम समय में एक साथ 3000 यात्री परिसर में रह सकेंगे। यहां मल्टी लेवल पार्किंग, सर्विस ब्लॉक जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं। बिहटा एयरपोर्ट पर नए सिविल एन्कलेव का निर्माण होना है। इसका बजट 1413 करोड़ रुपये रखा गया है। नया सिविल एन्कलेव विकसित होने के बाद सालाना 50 लाख यात्री यहां से सफर कर सकेंगे। यहां 10 विमानों को संचालित करने के लिए एप्रन डिजाइन किया गया है। इससे कई शहरों से सीधी संपर्कता बढड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसा है पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, तस्वीरों में देखें; पीएम करेंगे उद्घाटन

बिहटा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 64 चेक-इन काउंटर, 16 सेल्फ चेक-इन कियोस्क, 14 एक्स-बीआईएस मशीनें, 5-6 एयरोब्रिज, 6 बैगेज कन्वेयर बेल्ट बनाए जाएंगे। इससे यात्रियों को सभी तरह की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पटना हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट की दूरी 35 किलोमीटर है। यानी कि पटना समेत आसपास के लोगों को आने वाले समय में दो हवाई अड्डों की सुविधा मिल जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।