5 hundred CCTV 10 thousand police pandal spread over 444 acres Such security of Modi Sasaram rall 5 सौ CCTV कैमरे, 10 हजार पुलिस, 444 एकड़ में पंडाल; पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली की ऐसी सुरक्षा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

5 सौ CCTV कैमरे, 10 हजार पुलिस, 444 एकड़ में पंडाल; पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली की ऐसी सुरक्षा

271 खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है। 250 चेक प्वाइंट बनाये गए हैं। प्रत्येक चेक प्वाइंट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 4000 बिहार पुलिस के अलावे 1200 अन्य फोर्स, 400 महिला सशत्र बल व पांच हजार पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी रहेंगे।

Thu, 29 May 2025 07:20 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
5 सौ CCTV कैमरे, 10 हजार पुलिस, 444 एकड़ में पंडाल; पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली की ऐसी सुरक्षा

सासाराम के विक्रमगंज में आयोजित पीएम की जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। 444 एकड़ में बने आकर्षक पंडाल व मंच से विशाल जनसभा को पीएम संबोधित करेंगे। शुक्रवार को शाहाबाद वासियो का दिन खुशी से लबरेज का दिन होगा। देश के सेवक पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे और उन्हें विकास की ढेर सारी सौगात देकर जाएंगे। यही नही उनके साथ सूबे के सीएम नीतीश कुमार व सूबे के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्द खान भी पीएम के साथ शाहाबाद सहित आसपास के जिले औरंगाबाद व पटना जिले की विकास परियोजनाओं की लकीर खींचेंगे।

पीएम के आते ही पुष्प वर्षा होगी। इसके लिए कोलकाता व पटना से फूलों का गुच्छा मंगवाया गया है। गुरुवार को मालाकारो द्वारा सभास्थल के पास फूलों से माला बनाने का काम अंतिम चरण था।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को 10.30 बजे सभा स्थल स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। उनके आने के कुछ समय पहले सीएम नीतीश कुमार व राज्यपाल आरिफ मो.खान पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम आएंगे। पीएम के आने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत होगी। वे 48500 करोड़ से अधिक रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव पर पटना के बीजेपी दफ्तर में पीएम मोदी की बैठक, रोड शो खत्म

सुरक्षा को लेकर दस एसपी व 271 गुप्तचर एजेंसियां तैनात

पीएम की सुरक्षा को प्रशासन एक्शन मोड में है। सुरक्षा के मामले वह कोई कोर कसर नही छोड़ना नही चाह रहे हैं। डीएम व एसपी द्वारा छोटी से छोटी चीजो पर भी धयान दिया जा रहा है। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम की सभा के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। 271 खुफिया एजेंसियों को लगाया गया है। कुल 250 चेक प्वाइंट बनाये गए हैं। जहां प्रत्येक चेक प्वाइंट पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। 4000 बिहार पुलिस के अलावे 1200 अन्य फोर्स, 400 महिला सशत्र बल व 5000 पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही पीएम व सीएम की सुरक्षा सहित अन्य वीआईपी की सुरक्षा में कुल 10 एसपी, 50 डीएसपी व एक हजार से अधिक इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी थाना बनाया गया है। इसके साथ ही 10 अग्निशमन वाहन व एंबुलेंस को तैनात किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा बिहटा हवाई अड्डा, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला

पीएम-सीएम व राज्यपाल के लिए अलग-अलग सेफ हाउस

सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पीएम, सीएम व राज्यपाल के लिए अलग-अलग सेफ हाउस बनाया गया है। सभा के दौरान महिलाओं को अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। सभा स्थल से लेकर पूरा एरिया सीसीटीवी कैमरा व एंटी ड्रोन कैमरे में कैद रहेगा। पंडाल और मंच के अंतर्गत कुल पांच सौ सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, पटना में रोड शो के बाद BJP दफ्तर पहुंचे
ये भी पढ़ें:पटना से सासाराम तक सौगातों की बौछार, पीएम मोदी 30 मई को देंगे ये सब तोहफा
ये भी पढ़ें:जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए दिलीप जायसवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।