PM Narendra Modi Bihar Visit half century Patna Airport to BJP office roadshow on 50th trip पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, पटना में रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, पटना में रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना पहुंचते ही बतौर पीएम बिहार यात्रा की हाफ सेंचुरी लगा दी। पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी का रोड शो बिहार बीजेपी दफ्तर जा रहा है।

Thu, 29 May 2025 06:33 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे की हाफ सेंचुरी, पटना में रोड शो के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार की शाम जब पटना पहुंचे तो बतौर पीएम उन्होंने बिहार की यात्रा की हाफ सेंचुरी लगा ली। 35 दिन पहले जब मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आए थे, तब ऐलान कर गए थे कि पहलगाम हमले के दोषियों को कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी और आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाया जाएगा। उसके बाद भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के साथ ही उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था और कुछ सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया था।

बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के दौरे से पहले अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के स्वागत में कई पोस्ट किए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने इस बार बिहार आकर एक नया इतिहास रचा है। पीएम मोदी 50 बार बिहार की यात्रा कर राज्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं। चौधरी ने कहा है कि पीएम मोदी के मन में बिहार बसता है और बिहार की जनता उनके प्रेम के लिए आभारी हैं। पीएम की यात्राओं का अर्द्धशतक बिहार जैसे पिछड़े राज्य के तेज ढांचागत विकास के उनके संकल्प के लिए याद रखा जाएगा।

Modi Patna LIVE: पीएम मोदी साढ़े 4 बजे पटना पहुंचेगे, एयरपोर्ट से रोड शो के बाद बीजेपी की बैठक

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। दो दिनों के दौरान वो सरकारी कार्यक्रमों के अलावा बिहार बीजेपी की बैठक में शामिल होंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गुरुवार को पटना हवाई अड्डा पर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करने के बाद पटना में रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद पीएम मोदी बिहार बीजेपी दफ्तर में चुनाव पर एक बैठक में शामिल होंगे जिसमें बूथ को मजबूत करने पर वो पार्टी के नेताओं को टिप्स देंगे। इसके बाद राजभवन में रात्रि विश्राम है।

ना देश झुकेगा, ना बिहार का विकास रुकेगा; मोदी के दौरे से पहले पटना में सिंदूर और मिट्टी वाला पोस्टर

शुक्रवार को पीएम मोदी रोहतास जिले के विक्रमगंज में कई सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी इसके बाद सासाराम के विक्रमगंज में एक रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा की तैयारी है कि पीएम मोदी की रैली में 5-7 लाख लोग पहुंचें। विक्रमगंज की रैली के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के कानपुर रवाना हो जाएंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव में सासाराम और आस-पास की सीटों पर भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों को हार का सामना करना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसका मुझे था इंतजार... पीएम मोदी के बिहार दौरे पर गायक बन गए दिलीप जायसवाल
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात
ये भी पढ़ें:पीएम खुली जीप से बिक्रमगंज रैली में पहुंचेंगे; हाइवे, रेल लाइन की सौगात देंगे
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के पटना आने से पहले दूसरे दौरे की भी तारीख आ गई, 29 मई को 32 जगह स्टेज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।