PM Modi CM Nitish kumar big gift to Jeevika Didis of Bihar by Chief Minister women employment scheme आपके दो भाई, नरेंद्र और नीतीश; बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में सरकार ने भेजे 7500 करोड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आपके दो भाई, नरेंद्र और नीतीश; बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में सरकार ने भेजे 7500 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर संयुक्त रूप मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त जारी कर दी। 75 लाख जीविका दीदियों के खाते में 7500 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

Fri, 26 Sep 2025 11:57 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आपके दो भाई, नरेंद्र और नीतीश; बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में सरकार ने भेजे 7500 करोड़

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की महिला लाभार्थियों के खाते में शुक्रवार को दस-दस हजार की राशि भेज दी गयी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट का बटन दबाकर संयुक्त रूप इस योजना की पहली किस्त जारी कर दी। पटना में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। पीएम ने कहा कि जीविका दीदियों के दो भाई नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार उनके उत्थान और समृद्धि के लिए समर्पित हैं। शुक्रवार को बिहार की 75 लाख महिला लाभुकों के खाते में 7500 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी गई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्र के पावन दिनों में माता और बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लेना बहुत सुखद है। बिहार की बहने बहुत सजग हैं और जागरूक हैं। राज्य की 75 लाख माता बहनों के बैंक अकाउंट में एक साथ 10-10 हज़ार रुपए की राशि भेजी गई है। यह बड़ा और महत्वपूर्ण कदम नीतीश जी की सरकार ने उठाया है। आप बहनों से बात करके बहुत अच्छा लगा। आगे उन्हें दो लाख दिए जाएंगे। बहनें इससे अपना रोजगार खड़ा कर सकती हैं। सरकार आगे उनकी रूचि के रोजगार की ट्रेनिंग भी दिलवाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज आएंगे 10000 रुपये, 75 लाख महिलाओं के खाते में मोदी-नीतीश डालेंगे पहली किस्त

पीएम ने कहा कि अब हमारी बहन और बेटी अपने पांव पर खड़ी हो सकेगी और रोजगार करने से उनके सपनों को नए पंख मिलेंगे। समाज में उनका सम्मान बढ़ जाएगा। यह सब तब संभव हुआ जब 11 साल पहले आप लोगों ने मुझे प्रधान सेवक के पद पर बैठाया। जनधन योजना के तहत 30 करोड़ से ज्यादा बहनों का बैंक खाता हमने खुलवा दिए और उन्हें मोबाइल और आधार से जोड़ दिया गया। इसी का नतीजा है कि आज सीधे उनके खातों में यह राशि भेज दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे 2 मजदूरों की मौत, रौंदकर गई स्कॉर्पियो

राजीव गांधी के बयान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री खुद यह कहते थे कि दिल्ली से 1 रुपए चलते हैं तो 85 पैसों पर पंजा मार लिया जाता था और 15 पैसे ही लोगों को मिलते थे। वह दौर डीबीटी के माध्यम से खत्म कर दिया गया। एक भाई को खुशी तब मिलती है जब उसकी बहन खुशहाल हो, उसका परिवार मजबूत हो। आज आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश इस काम में पूरी ईमानदारी से दिन रात काम कर रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब देश में सबसे ज्यादा लखपति दीदी बिहार में होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनडीए के सम्मेलन में नीतीश और चिराग की पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े; भगदड़ मची
ये भी पढ़ें:नीतीश के अति पिछड़ा कोर वोट पर तेजस्वी की चोट, EBC संकल्प में कौन से 10 वादे?
ये भी पढ़ें:छह दिनों के अंदर पटना मेट्रो का उद्घाटन, सरकार ने कहा- सितंबर में ही चलेगी ट्रेन
ये भी पढ़ें:बिहार में मजदूरों पर नीतीश सरकार मेहरबान, न्यूनतम मजदूरी बढ़ी; जानें नई दरें
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में 500 मेगावाट का सोलर बिजली घर, कोल इंडिया ने मांगी जमीन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।