nitish kumar government increased Minimum Wage for labours in bihar बिहार में मजदूरों पर नीतीश सरकार मेहरबान, न्यूनतम मजदूरी बढ़ी; जानें नई दरें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मजदूरों पर नीतीश सरकार मेहरबान, न्यूनतम मजदूरी बढ़ी; जानें नई दरें

कुशल श्रमिकों को 541 रुपये, अर्धकुशल को 444 रुपये तथा और अकुशल मजदूरों को 428 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। श्रम संसाधन विभाग ने इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। एक अक्टूबर 2025 से यह प्रभावी होगा।

Wed, 24 Sep 2025 01:55 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में मजदूरों पर नीतीश सरकार मेहरबान, न्यूनतम मजदूरी बढ़ी; जानें नई दरें

बिहार में न्यूनतम मजदूरी की दर बढ़ा दी गई है। नई दरों के मुताबिक अब अतिकुशल कामगारों को 660 रुपये, कुशल को 541 रुपये, अर्धकुशल को 444 रुपये तथा और अकुशल मजदूरों को 428 रुपये प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। श्रम संसाधन विभाग ने इसकी अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी है। एक अक्टूबर 2025 से यह प्रभावी होगा।

श्रम संसाधन विभाग ने बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मजदूरी की यह नई दर एक अक्टूबर 2025 से राज्य में लागू होगी। इन श्रमिकों की वर्तमान मजदूरी दर में क्रमश: चार, चार, पांच और छह रुपये की वृद्धि की गई है। विभाग ने कहा है कि महंगाई भत्ता के रूप में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई गई है। इससे पहले अप्रैल, 2025 में न्यूनतम मजदूरी बढ़ायी गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।