एनडीए के सम्मेलन में संग्राम, नीतीश और चिराग की पार्टी के कार्यकर्ता भिड़े; फायरिंग की सूचना, भगदड़
गायघाट के जारंग हाईस्कूल में आयोजित एनडीए के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में बाहरी और स्थानीय नेता के मुद्दा को लेकर हंगामा हो गया। जमकर कुर्सियां चलीं।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन उस समय जंग का मैदान बन गया जब टिकट के दो दावेदार उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जदयू नेता और विधायक रहे महेश्वर यादव के बेटे प्रभात किरण और वैशाली से लोजपा-आरवी सांसद वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह के समर्थकों ने गदर मचा दिया। मारपीट और तोड़फोड़ के बीच गोली चलने के अफवाह के कारण भगदड़ मच गई। बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी गईं।
गायघाट के जारंग हाईस्कूल मे गुरुवार को आयोजित एनडीए के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाहरी और स्थानीय नेता के मुद्दा को लेकर हंगामा हो गया। कार्यक्रम के शुरुआत मे ही युवा नेत्री कोमल सिंह(सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह की बेटी) के मंच के पास पहुंचते ही कुछ स्थानीय नेताओं ने बाहरी भगाओ गायघाट बचाओ का नारा लगा दिया। प्रभात किरण के समर्थक कोमल सिंह का विरोध कर रहे थे। मंच के पास खड़े दोनों पक्ष के कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। कुर्सियां फेंकी गई। मंच की ओर झंडा भी फेका गया। हलाकि इस हंगामा मे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हंगामे के बाद गोली चलने की अफवाह भी उड़ी। जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मंच पर भी प्रभात किरण और कोमल सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हुई। टेबल भी पलट दिया गया और कुर्सियां तोड़ दी गईं। मंच पर अफरातफरी मची रही। हालात को संभालने में पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। लोग कार्यक्रम स्थल से निकल कर भागने लगे। इसबीच कार्यक्रम स्थल पर फूल ले जा रहे जेसीबी को भीड़ के कुछ लोगों ने रोक कर फूल फेंक दिया। कार्यक्रम से वापस जा रहे लोगों को कार्यकर्ता ने फिर से वापस भेजा। हलाकि कुछ देर मे ही मंच संचालन शुरु हो गया व विभिन्न गुटों के कार्यकर्ता मंच के पास अपने चहेते नेता का तख्ती लिए नारेबाजी करते दिखे।
(मुजफ्फरपुर ब्यूरो इनपुट के साथ)




साइन इन