patna traffic police issued advisory no entry in dakbunglow gandhi maidan and nehru path before samrat ministers oath सम्राट कैबिनेट विस्तार: PM मोदी समेत कई VVIP आ रहे, पटना में कई रूट पर ट्रैफिक बंद, एडवाइजरी जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट कैबिनेट विस्तार: PM मोदी समेत कई VVIP आ रहे, पटना में कई रूट पर ट्रैफिक बंद, एडवाइजरी जारी

Patna Traffic Advisory: सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के लिए 7 मई गुरुवार को पटना में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता पटना आ रहे हैं।

Wed, 6 May 2026 02:33 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
सम्राट कैबिनेट विस्तार: PM मोदी समेत कई VVIP आ रहे, पटना में कई रूट पर ट्रैफिक बंद, एडवाइजरी जारी

Patna Traffic Advisory: सम्राट चौधरी सरकार के कैबिनेट विस्तार के लिए पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण के लिए बड़े पैमाने पर रूट डायवर्जन रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई वीवीआईपी बिहार कैबिनेट के विस्तार में शामिल होने पटना आ रहे हैं। पटना पुलिस ने बड़ी संख्या में वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। एयरपोर्ट, नेहरू पथ और गांधी मैदान जाने वाले कई रास्तों पर वाहन नहीं चलेंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे अथवा कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर अग्निशमन, एंबुलेंस और पासधारक वाहनों को ही छूट रहेगी। इस अवधि में गांधी मैदान की सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहन और ठेला-खोमचा की पार्किंग नहीं होगी।

ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने परेशानी से बचने के लिए विमान यात्रियों से समय से तीन घंटा पूर्व एयरपोर्ट पहुंचने और वाहन चालकों से कार्यक्रम के दौरान गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले वीवीआईपी को आगमन में परेशानी नहीं हो और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक; बिहार में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ
ये भी पढ़ें:भाजपा और जदयू से 16-16, HAM से 1;सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ

आयकर गोलंबर से डाकबंगला तक वाहनों पर प्रतिबंध

आयकर गोलंबर से डाकबंगला, स्वामीनंदन तिराहा, जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक, बाकरगंज, कारगिल चौक, चिल्ड्रन पार्क तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर और पटना जंक्शन से डाकबंगला की ओर वाहनों के परिचालन पर मनाही रहेगी। जीपीओ ऊपर/नीचे से कोतवाली की ओर एवं पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली की ओर बुद्धमार्ग में वाहन नहीं चलेंगे। डाकबंगला चौराहा से वाहनों को न्यू डाकबंगला, भट्टाचार्या मोड़ से राजेन्द्र पथ की ओर जाने दिया जायेगा।

न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड और जेपी गोलंबर से चिल्ड्रन पार्क जाने वाली सड़क पर आम वाहनों के लिए बंद रहेगी। बुद्धमार्ग से पूरब छज्जूबाग टीएन बनर्जी पथ और ठाकुरबाड़ी मोड़/बाकरगंज मोड़ से पश्चिम गांधी मैदान की ओर वाहनों का परिचालन नहीं होगा। आईएमएस हॉल, होटल पनास, ट्वीन टावर, मौर्या होटल के सभी कट से गांधी मैदान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। अशोक राजपथ में जामुन गली मोड़ से कारगिल चौक की तरफ वाहनों के परिचालन नहीं हो सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में नशे की सूई और पिटाई, बिहार के वृद्धाश्रम में अंग तस्करी के खेल का शक
ये भी पढ़ें:बिहार में आज संभल कर रहें, भीषण बारिश और वज्रपात का येलो और ऑरेंज अलर्ट

हवाई अड्डा और नेहरू पथ

गुरुवार को शेखपुरा मोड़ से हवाई अड्‌डा की ओर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। हवाई अड्‌डा गोलंबर से पटेल गोलंबर व राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर की ओर भी वाहन नहीं चलेंगे। एयरपोर्ट जाने वाले यात्री यथासंभव जगदेव पथ का प्रयोग कर सकते हैं। पटेल गोलंबर से हार्डिंग रोड, आर ब्लॉक ऊपर, आयकर गोलंबर तक चितकोहरा गोलंबर से उत्तर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। जीपीओ गोलंबर ऊपर से पश्चिम की ओर भी वाहन नहीं चलेंगे। बोरिंग रोड से पूरब दोनों फ्लैक पर व किदवईपुरी से आयकर गोलंबर की ओर वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।