Maithili Thakur nitish Mishra from bjp shyam rajak and nitish Mishra from jdu Samrat cabinet minister मैथिली ठाकुर भी मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक की चर्चा; सम्राट कैबिनेट में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मैथिली ठाकुर भी मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक की चर्चा; सम्राट कैबिनेट में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ

बीजेपी से सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, डॉ. प्रमोद कुमार का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, विनोद नारायण झा, नीतीश मिश्रा, आनंद मिश्रा भी रेस में हैं। लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह का मंत्री बनना तय है।

Wed, 6 May 2026 06:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मैथिली ठाकुर भी मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक की चर्चा; सम्राट कैबिनेट में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार की काफी चर्चा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट के मंत्री शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह को लेकर एक तरफ जहां भव्य तैयारियां हैं तो वहीं शपथ लेने वाले चेहरों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। गांधी मैदान में 7 मई को शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम होंगे। पुलिस मुख्यालय के स्तर से सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की जा रही है। मंगलवार को पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि वीवीआईपी लोगों के लिए निर्धारित ब्लू बुक के अनुसार सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए जाएंगे। पटना एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती रहेगी।

सभी दलों से पुराने चेहरे को मौका मिलेगा

एनडीए के घटक दलों से ज्यादातर पुराने चेहरों को ही फिर मौका देने की सूचना है। नीतीश सरकार में काम कर चुके कुछ पुराने नेताओं को फिर से मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। जदयू और भाजपा से कुछ नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। जिन नामों की चर्चा है, उनमें भाजपा से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल. श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, लखेंद्र रौशन, रामकृपाल यादव, सजय सिंह टाईगर, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, डॉ. प्रमोद कुमार का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। संगीता कुमारी, मैथिली ठाकुर, विनोद नारायण झा, नीतीश मिश्रा, आनंद मिश्रा भी रेस में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा और जदयू से 16-16, HAM से 1;सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु की मरम्मती 3 महीने में पूरा करें, हवाई सर्वे के बाद बोले सम्राट

जदयू से ये रेस में

जदयू से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार, जमा खान का मंत्री बनना तय है। इनके अलावा रत्नेश सदा, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का नाम भी है। श्याम रजक, संतोष निराला, शीला मंडल, मीना कामत, कोमल सिंह, रूहेल रंजन की भी चर्चा है। लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह, हम से संतोष सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

बहरहाल बता दें कि बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सात मई (गुरुवार) को होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

Watch: Iran America War Update: Strait of Hormuz से Dubai क्यों भाग रहे जहाज | Trump | IRGC

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।