Sixteen ministers from bjp and jud two from chirag paswan jitan ram majhi and upendra kushwaha party in samrat cabinet भाजपा और जदयू से 16-16, चिराग की पार्टी से 2; सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भाजपा और जदयू से 16-16, चिराग की पार्टी से 2; सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ

Samrat Choudhary Cabinet: बंटवारे में एनडीए घटक दलों के बीच भाजपा और जदयू को 16-16, लोजपा (आर) को दो, रालोमो को एक और हम को एक मंत्री पद मिला है। जदयू से दो मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों के बाद अब 12 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है।

Wed, 6 May 2026 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
भाजपा और जदयू से 16-16, चिराग की पार्टी से 2; सम्राट कैबिनेट में कितने मंत्री ले सकते हैं शपथ

बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सात मई (गुरुवार) को होगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा एनडीए घटक दल के प्रमुख नेता भी समारोह के साक्षी बनेंगे। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रण भेजा गया है।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को बिहार में सत्ता की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में उनके अलावा दो उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव हैं। एनडीए में चल रही चर्चाओं के मुताबिक मंत्रिमंडल विस्तार में 28 से 30 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या अधिकतम 36 हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली मंत्री की रेस में, जदयू से श्याम रजक; बिहार में ये चेहरे ले सकते हैं शपथ
ये भी पढ़ें:पहले मिल रही चेतावनी फिर भी बिहार में ठनके मर रहे लोग,वज्रपात के कहर से यूं बचें

ऐसे में दो-चार पद खाली रह सकते हैं। बंटवारे में एनडीए घटक दलों के बीच भाजपा और जदयू को 16-16, लोजपा (आर) को दो, रालोमो को एक और हम को एक मंत्री पद मिला है। जदयू से दो मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों के बाद अब 12 और मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। दो पद रिक्त रह सकते हैं। भाजपा कोटे से 13-14 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। एक-दो पद खाली रह सकते हैं।

एनडीए की एकजुटता दिखेगी

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एनडीए की एकजुटता दिखे, इसके लिए सभी दलों की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाने के इंतजाम किए गए हैं। शहर में लगने वाले बैनर-पोस्टर में पीएम, गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष के साथ ही पूर्व सीएम नीतीश कुमार, लोजपाआर सुप्रीमो चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा की तस्वीर भी दिखेगी। विधायक, विधान पार्षद के साथ ही एनडीए के पदधारकों के बैठने का विशेष इंतजाम किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु की मरम्मती 3 महीने में पूरा करें, हवाई सर्वे के बाद बोले सम्राट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।