Guf shor Murder of Beur Jail prisoner chandan in Paras Hospital पटना में फिर दुस्साहसिक मर्डर, पारस हॉस्पिटल में घुसकर बेऊर जेल के कैदी चंदन की हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में फिर दुस्साहसिक मर्डर, पारस हॉस्पिटल में घुसकर बेऊर जेल के कैदी चंदन की हत्या

पटना में पारस अस्पताल में गुरुवार को गोलीबारी की घटना से अफरातफरी मच गई। अस्पताल में  घुसकर बेखौफ बदमाशों ने बेऊर जेल से इलाज कराने आए चंदन मिश्रा नाम बंदी की गोली मारकर हत्या कर दी।

Thu, 17 July 2025 10:08 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में फिर दुस्साहसिक मर्डर, पारस हॉस्पिटल में घुसकर बेऊर जेल के कैदी चंदन की हत्या

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से है जहां कड़ी सुरक्षा वाले पारस हॉस्पिटल में घुसकर एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। मृत व्यक्ति का नाम चंदन है। बताया जा रहा है कि चंदन भी आपराधिक बैकग्राउंड का व्यक्ति था। एक कांड में वह बेऊर जेल में बंद था। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पटना एसएसपी कार्तिकेय कुमार ने घटना की पुष्टि की है। चंदन को परिजन इलाज कराने के लिए पारस अस्ताल लाए थे। चार की संख्या में अपराधियों के घुसने की बात बताई जा रही है। अस्पताल के अंदर हुई घटना से जहां मौके पर अफरातफरी मच गई वहीं पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। एसएसपी कार्तिकेय कुमार और आईजी जितेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए हैं।

चार जुलाई को गोपाल खेमका की हत्या के बाद पटना में बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने सीसीटीवी से लैस कड़ी सुरक्षा वाले पारस अस्पताल में इलाज करा रहे चंदन मिश्रा को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और हत्या के एक मामले में बेऊर जेल में बंद था। बीमार होने के बाद उसे इलाज के पैरोल दिया गया था और परिवार के लोगों ने पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल के कमरा नंबर 209 में उसका इलाज चल रहा था। चंदन पहले अपराधी था लेकिन वर्तमान में वह बिल्डर बनकर काम कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पिता का मर्डर, गोशाला में घुस काट डाला

हत्या के कारणों की छानबीन में पुलिस जुट गई है। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि आपसी अदावत में हत्या की गयी है। हालांकि, पुलिस की ओर से कोई ठोस जानकारी कारण को लेकर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पांच की संख्या में अपराधी आए थे। एक शख्स बाहर रुका और चार बदमाश अंदर दाखिल हुए। जानकारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गयी है। पुलिस को शूटरों की तस्वीरें मिल गई हैं।

एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। उसके बाद ज्यादा जानकारी दी जा सकेगी। आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि चंदन भी बड़ा अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या और गंभीर अपराधों के दर्जनों मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी से पता चला है कि हत्यारे बक्सर की ओर फरार हुए हैं। बक्सर पुलिस को सूचना दे दी गई है। फोटो भी भेज दिया गया है। जल्द सबकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में पहली बार खाकी पर गिरी गाज, गांधी मैदान थाने के थानेदार
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के मोबाइल की भी जांच, पूछताछ में उमेश और अशोक बन रहे शातिर
ये भी पढ़ें:पटना में फिर गरजी बंदूक, गोपाल खेमका के बाद मार्ट के मालिक विक्रम झा की हत्या
ये भी पढ़ें:किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने अशोक साव से क्या-क्या पूछा

चंदन पर 20 से ज्यादा मामले चंदन पर दर्ज है। वह बक्सर का बड़ा गैंगस्टर था। वह भागलपुर जेल में एक हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा था। पैरोल पर पटना लाया गया था। उसने कई लोगों की हत्या की थी। उसे बक्सर के भागलपुर जेल भेजा गया था। एक ऑपरेशन के लिए उसे पैरोल पर पटना लाया गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।