jdu block president rakesh kumar father parasnath singh murder in sasaram बिहार में अब जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पिता को गोशाला में घुस काट डाला, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अब जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पिता को गोशाला में घुस काट डाला, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह की हत्या कर दी गई है। गोशाला में धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई है। जेडीयू ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Thu, 17 July 2025 09:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, रोहतास
share
बिहार में अब जदयू प्रखंड अध्यक्ष के पिता को गोशाला में घुस काट डाला, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधियों ने अब रोहतास जिले के सासाराम में जदयू के ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या कर दी है। सासाराम में तिलौथू के अमरा गांव में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह की हत्या कर दी गई है। गोशाला में धारदार हथियार से काटकर उनकी हत्या कर दी गई है। जेडीयू ब्लॉक अध्यक्ष के पिता की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार के 55 वर्षीय पिता पारसनाथ सिंह ने दो महीने पहले ही गौशाला बनाया था। वो यहीं पर रह कर मवेशियों की देखरेख करते थे। खाली समय में वो ऑटो-रिक्शा भी चलाते थे। पारसनाथ सिंह के तीन लड़के हैं। उनका बड़ा लड़का राकेश कुमार उर्फ़ भोला जदयू का प्रखंड अध्यक्ष है। पारसनाथ सिंह की हत्या से उनकी पत्नी शांति देवी का रो- रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग कुछ जमीनी विवाद की भी चर्चा कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री, चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने दी एक और राहत

हालांकि, अभी पारसनाथ की हत्या की वजहों का स्पष्ट तौर से पता नहीं चल सका है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। आननफानन में पुलिस-प्रशासन का अमला भी मौके पर पहुंचा। घटना स्थल पर खुद डीएसपी वंदना मिश्रा भी पहुंचीं और उन्होंने मामले की गहरी तफ्तीश भी की है। उनके साथ में एफएसएल कि टीम भी पहुंची है ताकि मौके से साक्ष्य जुटाया जा सके।

बहराहल अब इस हत्याकांड को लेकर इलाके के लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं और पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में सुबह-सुबह मर्डर, दानापुर इलाके में युवक को धारदार हथियार से मार डाला
ये भी पढ़ें:बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम; जानें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।