bihar stf and police ask mastermind ashok shaw about gopal khemka murder case किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक साव से क्या-क्या पूछा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक साव से क्या-क्या पूछा

पुलिस ने मास्टरमाइंड से यह सवाल किया कि ऐसी कौन सी बात थी, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और उसे गोपाल खेमका की हत्या करवानी पड़ी? पुलिस को संदेह है कि इस घटना का मास्टरमाइंड भले ही अशोक हो। लेकिन इसमें चार से पांच और लोग भी शामिल हैं।

Sun, 13 July 2025 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
किस जमीन के लिए गोपाल खेमका की हत्या करवाई? पुलिस ने मास्टरमाइंड अशोक साव से क्या-क्या पूछा

उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड (Gopal Khemka Murder Case) मामले में रिमांड पर लेने के दूसरे दिन एसटीएफ और एसआईटी ने शनिवार को दोनों आरोपित मास्टरमाइंड अशोक साव और शूटर उमेश यादव से हत्या की मुख्य वजह और इस षड्यंत्र में अन्य की संलिप्तता के बारे में पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ मुख्य तीन बिंदुओं पर आधारित थी। पुलिस मास्टरमाइंड से हत्या की मुख्य वजह के अलावा यह पता लगाने की कोशिश की कि किस भूमि की वजह से उनका विवाद चल रहा था? पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में उसके साथियों की भूमिका तलाशी गई। शूटर उमेश यादव पर भले ही पहले से कोई केस दर्ज नहीं हो। लेकिन, उसे पेशेवर मान पुलिस ने अन्य मामले की उसकी संलिप्तता की जांच की। वहीं, मामले में उद्योगपति के बेटे गुंजन की हत्या के लिंक को भी खंगाला गया।

पुलिस ने आठ घंटे तक दोनों से की पूछताछ

पुलिस की टीम ने शनिवार को करीब 8 घंटे तक दोनों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। पुलिस जांच में पता चला है कि अशोक साव भी बांकीपुर क्लब लगातार जाता था। लेकिन, गोपाल खेमका से मनमुटाव के कारण वह बीते काफी दिनों से क्लब नहीं जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ कर अशोक साव और गोपाल खेमका के बीच भारी मनमुटाव का पता लगाने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपनों पर रख रहे हाईटेक नजर, 60 लोग चौबीसों घंटे कर रहे काम; कांग्रेस का वॉर रूम
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के घर 4 दर्जन से ज्यादा लोग, पहली बार एआई का इस्तेमाल; राजद का वॉर रूम

पुलिस ने मास्टरमाइंड से यह सवाल किया कि ऐसी कौन सी बात थी, जिससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था और उसे गोपाल खेमका की हत्या करवानी पड़ी? पुलिस को संदेह है कि इस घटना का मास्टरमाइंड भले ही अशोक हो। लेकिन इसमें चार से पांच और लोग भी शामिल हैं। लिहाजा उससे इस बारे में पूछताछ के साथ ही उसके पास से बरामद जमीन के कागजात और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की जानकारी एकत्र की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रिकॉर्ड 8560 मेगावाट बिजली खपत, 20 साल में 12 गुना डिमांड बढ़ी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।