patna mayor sita sahu son shishir run away from bihar police will cancel his arms licence बिहार से भागा पटना की मेयर सीता साहू का बेटा, गिरफ्तारी के लिए रेड; शिशिर का आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार से भागा पटना की मेयर सीता साहू का बेटा, गिरफ्तारी के लिए रेड; शिशिर का आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

पटना पुलिस को मेयर सीता साहू के बेटे की तलाश है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि सीता साहू के बेटे शिशिर बिहार छोड़ कर फरार हो गए हैं। अब पुलिस ने उनके आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने की तैयारी में हैै। 

Mon, 14 July 2025 01:36 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार से भागा पटना की मेयर सीता साहू का बेटा, गिरफ्तारी के लिए रेड; शिशिर का आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

पटना की मेयर सीता साहू का बेटा बिहार छोड़कर भाग गया है। दरअसल हाल ही में पटना पुलिस ने पटना मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर की तलाश में उनके घऱ पर दबिश दी थी। इस दबिश के दौरान शिशिर तो घर पर नहीं मिला था लेकिन मेयर के समर्थकों के साथ पुलिस की हल्की धक्का-मुक्की हुई थी। जैसे ही मेयर के घर के बाहर पुलिस की टीम दलबल के साथ पहुंची थी वहां समर्थकों का जमावड़ा लग गया था। यह समर्थक पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। अब यह जानकारी सामने आ रही है कि मेयर का बेटे बिहार छोड़ कर भाग गया है।

पुलिस शिशिर की तलाश में छापेमारी कर रही है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि मेयर पुत्र और उसके बॉडीगार्ड के हथियार का सत्यापन किया जा रहा है। दोनों के हथियार के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। जाहिर है पुलिस मेयर के बेटे पर अब ताबड़तोड़ ऐक्शन ले रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना नगर निगम की बैठक में झड़प के बाद मेयर सीता साहू केघर पुलिस, बेटे की तलाश

आपको बता दें कि पटना में कुछ दिनों पहले नगर निगम की बैठक हुई थी। इस बैठक में हंगामा भी हुआ था। पूर्व मेयर ने आरोप लगाया था कि इस बैठक में मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर भी मौजूद थे। पूर्व मेयर ने कहा था कि शिशिर इस बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं हैं फिर भी वो इसमें शामिल हुए थे। शिशिर और उनके बॉडीगार्ड पर आरोप लगा था कि उन्होंने पूर्व मेयर से बदसलूकी की थी और गाली-गलौज किया था। हालांकि, बाद में शिशिर ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि पार्षद प्रतिनिधि होने के नाते वो इस बैठक में गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में BJP विधायक ही आमरण अनशन करेंगे, छात्र की मौत की CBI जांच की उठाई मांग
ये भी पढ़ें:पटना में हाफ एनकाउंटर, रानी तालाब इलाके में पुलिस ने एक अपराधी को मारी गोली
ये भी पढ़ें:कोई हम पर बम फेंक दे, गोली चला दे.., बोले तेज प्रताप यादव- हम सुरक्षित नहीं हैं

बता दें कि पटना नगर निगम बोर्ड की बैठक में मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर की तीखी नोंकझोंक पार्षद विनय कुमार पप्पू, आशीष कुमार सिन्हा और इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी के साथ हुई थी। आरोप लगा था कि जब पार्षद इस बैठक का बहिष्कार कर बाहर जाने लगे थे तब विनय कुमार पप्पू और शिशिर के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।