Operation Langda in Siwan Half encounter of murder case wanted Dharmendra had fired at police सीवान में ऑपरेशन लंगड़ा, मर्डर केस वांटेड धर्मेंद्र का हाफ एनकाउंटर; पुलिस पर चलाई थी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान में ऑपरेशन लंगड़ा, मर्डर केस वांटेड धर्मेंद्र का हाफ एनकाउंटर; पुलिस पर चलाई थी गोली

सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। मजबूरन पुलिस को भी आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी।

Sun, 31 Aug 2025 10:30 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सीवान
share
सीवान में ऑपरेशन लंगड़ा, मर्डर केस वांटेड धर्मेंद्र का हाफ एनकाउंटर; पुलिस पर चलाई थी गोली

बिहार के सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब हत्या कांड का आरोपित पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश में फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी धर्मेंद्र राय के पैर में गोली लग गई। घटना मातानपुरा निवासी आरोपी के घर के समीप बाबा मोड़ पर हुई। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की पुष्टि करते हुए सीवान एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी। मजबूरन पुलिस को भी आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी। इस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी के सामने मां को मार डाला; घर में घुसकर मारी गोली, जमीन विवाद में मर्डर

हत्या कांड का आरोपित

धर्मेंद्र राय पर बीते दिनों हुए एक हत्या कांड में शामिल होने का आरोप है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र राय स्थानीय स्तर पर अपराध की कई घटनाओं में सक्रिय था और पुलिस की निगाह से बचने के लिए लगातार इधर-उधर छिपा रहता था। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके ठिकाने पर दबिश दी।

बाबा मोड़ बना मुठभेड़ का गवाह

सुबह-सुबह जैसे ही पुलिस टीम बाबा मोड़ के पास पहुंची, धर्मेंद्र राय ने खुद को घिरा देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया। मुठभेड़ की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्रकार राजदेव रंजन मर्डर में CBI कोर्ट का फैसला; लड्डन समेत 3 बरी, 3 दोषी करार

अस्पताल में कराया गया भर्ती

गोली लगने के बाद पुलिस ने बिना देर किए आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति स्थिर बताई है। एसपी ने स्पष्ट किया कि आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ही रखा गया है और इलाज के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया और एहतियातन अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रख रही है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मर्डर केस में मां और 2 बेटे को उम्र कैद, जमीन विवाद में बुजुर्ग को मार दिया था
ये भी पढ़ें:कहीं गोली मारी, कहीं पीट-पीटकर हत्या तो कहीं लटका दिया; बिहार में मर्डर-दर-मर्डर
ये भी पढ़ें:पोते ने अपने ही दादा को चाकू से क्यों गोद डाला, बिहार में सनसनीखेज मर्डर
ये भी पढ़ें:14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लिया था

पुलिस की बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे एक बड़े अपराधी को पकड़ना कानून-व्यवस्था के लिहाज से बड़ी सफलता है। इससे इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और लोगों को राहत मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।