grand son stabbed his grand father to death in bihar sitamarhi पोते ने अपने ही दादा को चाकू से क्यों गोद डाला, बिहार में सनसनीखेज मर्डर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पोते ने अपने ही दादा को चाकू से क्यों गोद डाला, बिहार में सनसनीखेज मर्डर

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे पुरुषोत्तम को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर ने थाने में एफआईआर कराई है। आरोपी पुरुषोत्तम नवीन का इकलौता पुत्र है। इस वारदात से इलाके के लोग सन्न हैं। 

Sun, 24 Aug 2025 10:41 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, बाजपट्टी, सीतामढ़ी
share
पोते ने अपने ही दादा को चाकू से क्यों गोद डाला, बिहार में सनसनीखेज मर्डर

बिहार में एक युवक ने अपने ही दादा को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया। सीतामढ़ी जिले में इस सनसनीखेज मर्डर से सभी सन्न हैं। बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पथराही गांव में शुक्रवार की रात पोते ने पारिवारिक विवाद में दादा की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक स्थानीय नवल किशोर ठाकुर (62) थे। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाग रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित नवीन ठाकुर का पुत्र पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब आठ बजे खाना खाकर नवल किशोर ठाकुर टहलने के लिए गांव में ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर गए थे। टहलने के क्रम में ही रास्ते में उनका पोता पुरुषोत्तम कुमार ठाकुर मिला। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान पुरुषोत्तम ने पास में रखे चाकू से अपने दादा के सीने, पेट व पीठ में कई वार किये। लगातार हुए चाकू के वार से वह नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। अचेत होने पर पुरुषोत्तम भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में ट्यूशन पढ़ाने जा रही शिक्षिका का अपहरण, जबरन बाइक पर बैठा ले जाने का आ

इधर, उनके चिल्लाने पर ग्रामीण जुटे। उनको अचेत देखकर हल्ला किया। वहीं भाग रहे पुरुषोत्तम को पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वह बच निकला। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी क्लीनिक में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाग रहे पोते को किया गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे पुरुषोत्तम को रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पुत्र नवीन कुमार ठाकुर ने थाने में एफआईआर कराई है। आरोपी पुरुषोत्तम नवीन का इकलौता पुत्र है। एफआईआर में घटना का कोई कारण नहीं बताया गया है। थानाध्यक्ष सुखविंद्र नैन ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में घटना का कारण पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। पुलिस परिजन व आसपास के लोगों से पूछताछ की है। छानबीन की जा रही है। आरोपी से भी पूछताछ कर हत्या की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश, आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।