Shivhar Zila Parishad chairman arrested in 14 year old murder case arranged meeting with shooter in 3.5 lakh 14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लेकर शूटर से कराई थी मीटिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लेकर शूटर से कराई थी मीटिंग

विजय कुमार सिंह के घर पर शूटर के साथ मीटिंग हुई। इसके एवज में विजय सिंह 3.5 लाख रुपया लिया था। 

Sun, 24 Aug 2025 11:47 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लेकर शूटर से कराई थी मीटिंग

बिहार के शिवहर के जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ढाका बैरगनिया रोड में भगवानपुर गांव के समीप वर्ष 2011 में मछली व्यवसायी मो. सलीम की हुई हत्या मामले में ढाका पुलिस ने घटना के चौदह साल बाद दबोच लिया। शनिवार की संध्या उनकी गिरफ्तारी जिला पार्षद कार्यालय शिवहर से की गई। गिरफ्तार जिला परिषद अध्यक्ष श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के निवासी हैं।

गिरफ्तारी डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में की गई, जिसमें शिवहर डीएसपी सुशील कुमार, ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय, इंस्पेक्टर धनंजय कुमार निर्दोष, अनुसंधानकर्ता कुमारी मधुमालिनी, पुअनि रामाशंकर सहित पुलिस बल शामिल थे। इसकी पुष्टि सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने की है। मछली व्यवसायी ढाका थाना क्षेत्र के चैनपुर ढाका के निवासी थे। डीएसपी ने बताया कि इस घटना में शामिल शूटर अमित कुमार उर्फ़ कन्हैया शिवहर थाना के एक कांड संख्या 97/2010 में 23 जून 2019 को पकड़ा गया जिसके स्वीकारोक्ति बयान में आया कि विजय सिंह से जहूर पिता सिपाही मिया एवं नसीर पिता जफ़रुल हादन मिला जो सलीम का पार्टनर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन लंगड़ा का खौफ? बिहार छोड़ भाग रहे अपराधी, दूसरे राज्यों से 64 गिरफ्तार

डीएसपी ने बताया कि विजय कुमार सिंह के घर पर मीटिंग हुई। इसके एवज में विजय सिंह 3.5 लाख रुपया लिया था। उसी के कहने पर अमित कुमार सिंह उर्फ़ कन्हैया, रवि उर्फ़ रवि रौशन, मुकेश कुमार, रोहित कुमार, आशुतोष कुमार उर्फ भोली ने मो. सलीम को गोली मार कर हत्या किया था। ढाका पुलिस ने विजय सिंह का वारंट कोर्ट से प्राप्त किया और उसकी गिरफ्तारी की गई। मामले में कुल 10 अभियुक्त है जिसमें 4 पर चार्टशीट सीट हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटिहार में तीन बाइक सवारों को सूमो ने रौंदा; वोटर अधिकार यात्रा से लौट रहे थे

जिला परिषद अध्यक्ष की गिरफ्तारी से शिवहर में चर्चा का बाजार गर्म है। विजय सिंह को शिवहर जिला परिषद में धाकड़ नेता माना जाता है। लेकिन वे भी कानून के शिकंजे में फंस गए। पुलिस मर्डर केस में विजय सिंह की भूमिका की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।