Mukhiya son shot thief beaten to death youth killed and hanged Bihar rocked by murder after murder मुखिया के बेटे को गोली मारी, चोर की पीट-पीटकर हत्या, युवक को मार कर लटकाया; मर्डर-दर-मर्डर से दहला बिहार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुखिया के बेटे को गोली मारी, चोर की पीट-पीटकर हत्या, युवक को मार कर लटकाया; मर्डर-दर-मर्डर से दहला बिहार

छपरा में मुखिया के बेटे को गोली मार दी गयी तो पूर्णिया में चोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो भभुआ में युवक को मार कर लटका दिया गया।

Sun, 24 Aug 2025 12:59 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share
मुखिया के बेटे को गोली मारी, चोर की पीट-पीटकर हत्या, युवक को मार कर लटकाया; मर्डर-दर-मर्डर से दहला बिहार

बिहार में अपराधी बेलगलाम हैं। सरकार लॉ एंड ऑर्डर पर बड़े-बड़े दावे करती है, पुलिस कहती है कि डर से बदमाश बिहार छोड़कर भाग रहे हैं। इस बीच एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर क्रिमिनल सरकार और पुलिस से समक्ष चुनौती पेश कर रहे हैं। रविवार को छपरा, पूर्णिया और भभुआ में हत्या कांडों को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक छपरा के जलालपुर थाना क्षेत्र के बसडीला और बाजितपुर के बीच शनिवार की देर रात मुखिया के बेटे की हत्या कर दी गयी। जलालपुर प्रखंड की शंकरडीह पंचायत की मुखिया के 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। घर लौटने के दौरान आपसी विवाद में अपराधियों ने मलमलिया पथ पर घटना को अंजाम दिया। गोली मारे जाने के बाद सूरज को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। मुखिया के बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई है। उसका भाई बिट्टू सिंह वांटेड है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मजदूरी करने वाले पिता नहीं दिला सके आईफोन, बिहार में बेटे ने कर ली आत्महत्या

उधर पूर्णिया में भीड़ ने एक चोर को पीट-पीटकर मार डाला। जानकीनगर गांव में लोगों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया था। शोर मचाने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। चोर वहां मौजूद लोग पीटने लगे जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोते ने अपने ही दादा को चाकू से क्यों गोद डाला, बिहार में सनसनीखेज मर्डर

तीसरा कांड कैमूर जिले में हुआ। जिले के लोहरा गांव के एक युवक की हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। युवक अधौरा से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और हत्या कर दी। कांड को डायवर्ट करने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। घटना के विरोध में बवाल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और डीएम एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। सड़क जाम की वजह से आवागमन ठप हो गया। इस वजह से गाड़ियों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में लोग घंटों तक सड़क जाम में फंस रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लिया था
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।