CM Nitish inspected Punauradham offered prayers at Janaki temple Bhoomi ceremony on 8 August पुनौराधाम का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण; जानकी मंदिर में की पूजा; 8 अगस्त को भूमि पूजन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुनौराधाम का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण; जानकी मंदिर में की पूजा; 8 अगस्त को भूमि पूजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पुनौराधाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने मां जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। सीएम ने कहा कि सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटकों के आगमन से रोजगार का भी सृजन होगा।

Sat, 26 July 2025 10:14 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना/सीतामढ़ी
share
पुनौराधाम का सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण; जानकी मंदिर में की पूजा; 8 अगस्त को भूमि पूजन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के समग्र विकास की तर्ज पर पुनौरा धाम में स्थित श्रीजानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर परिक्षेत्र का समग्र विकास किया जाएगा। इसके लिए हमलोगों ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दे दी है। सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां मां जानकी की पूजा-अर्चना करने आएंगे। पर्यटकों के आगमन से रोजगार का भी सृजन होगा। इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिला अंतर्गत पुनौरा धाम में स्थित श्रीजानकी जन्मभूमि मंदिर परिक्षेत्र के लिए स्वीकृत समग्र विकास योजना का स्थल भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मां जानकी की प्रकाट्य स्थली मां सीता उर्विजा कुंड का भी मुआयना किया।

अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मां जानकी मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं एवं नागरिक सुविधाओं का विकास ठीक ढंग से हो सके, इसका विशेष रूप से ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने मां जानकी मंदिर, पुनौरा धाम में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री को पाग एवं चुनरी भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:880 करोड़ में पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर, अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला
ये भी पढ़ें:कैसा होगा सीतामढ़ी में मां जानकी मंदिर का डिजाइन, CM नीतीश ने शेयर की तस्वीरें

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं हेतु उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाओं, आगामी 8 अगस्त को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इसके अलावा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के समग्र विकास की तर्ज पर पुनौरा धाम में स्थित श्रीजानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर परिक्षेत्र का समग्र विकास तथा निर्मित होने वाले भव्य मंदिर भवन के संबंध में विस्तार से बताया। यह भी कहा कि मां जानकी मंदिर भवन की पुरानी संरचना को ज्यों का त्यों रखा जायेगा।

सीतामढ़ी जिला के ग्राम पुनौरा में मां जानकी की जन्म स्थली पुनौरा धाम स्थित है। यहां प्रतिवर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक अवसरों पर पूजा के लिए आते हैं। इसी वर्ष राज्य सरकार द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या के समग्र विकास की तर्ज पर पुनौरा धाम में स्थित श्रीजानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर परिक्षेत्र का समग्र विकास किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्तरूप प्रदान करने हेतु मंदिर परिक्षेत्र के आसपास 50 एकड़ भूमि का अर्जन किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी के पुनौराधाम का विकास, संशोधन अध्यादेश का गजट जारी
ये भी पढ़ें:राम जानकी मार्ग से जुड़ेगा पुनौराधाम, 6 किमी लंबी सड़क बनेगी

श्रीजानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर के सुचारू एवं प्रभावी संचालन तथा प्रबंधन हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में न्यास समिति का गठन भी किया गया है। अधिगृहित भूमि एवं धार्मिक न्यास पर्षद के नियंत्रणाधीन भूमि पर राज्य सरकार द्वारा कुल 882 करोड़ 87 लाख रूपये मात्र की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना का क्रियान्वयन पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण, मंदिर विकास, सीताकुण्ड का विकास तथा पर्यटन से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का विकास किया जायेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।