RJD Congress in tension over Nitish Safai Karamchari Commission BJP JDU thanked नीतीश के सफाई कर्मचारी आयोग पर राजद- कांग्रेस टेंशन में, बीजेपी-जदयू ने विपक्ष को ऐसे दिया जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के सफाई कर्मचारी आयोग पर राजद- कांग्रेस टेंशन में, बीजेपी-जदयू ने विपक्ष को ऐसे दिया जवाब

बिहार में सफाई कर्मचारी आयोग पर सियासत शुरू हो गयी है।  विपक्षी राजद और कांग्रेस ने  तंज कसा है तो बीजेपी और जदयू ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए सीएम को धन्यवाद दिया है।

Sun, 27 July 2025 11:22 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश के सफाई कर्मचारी आयोग पर राजद- कांग्रेस टेंशन में, बीजेपी-जदयू ने विपक्ष को ऐसे दिया जवाब

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का ऐलान किया है। सफाई कर्मियों के कल्याण के लिए सात सदस्यीय बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग बनेगा जो उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा। सफाई कर्मियों के कल्याण, पुनर्वास और सामाजिक उत्थान के लिए सरकार को सुझाव देगा जिसमें एक महिला या ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा। सरकार की इस घोषणा पर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी राजद और कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर तंज कसा है तो बीजेपी और जदयू ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए सीएम को धन्यवाद दिया है। विपक्ष के सवालों पर इन दलों ने करारा जवाब दिया है।

राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि सरकार एक तरफ कमजोर वर्गों के आरक्षण में हकमारी कर रही है तो दूसरी ओर आयोग बना रही है। दोहरी नीतियों के साथ सरकार बिहार में काम कर रही है। तेजस्वी यादव जो भी घोषणा करते हैं सरकार उनकी चोरी कर लेती है। यह ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि आजकल नीतीश जी नहीं बोलते हैं उनका सोशल मीडिया बोलता है। सीएम अपनी बातें वे मंच से क्यों नहीं बोलते हैं। अब चल चलंती का समय आ गया है तो घोषणा पर घोषणा कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम नीतीश ने सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का दिया आदेश,सदस्यों में ट्रांसजेंडर भी

सीएम के ऐलान का समर्थन करते हुए बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि सफाई कर्मचारी आयोग का गठन करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। माननीय मुख्यमंत्री का यह कदम सही मायने में लोहिया जी और बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। बिहार को एक ऐसा सीएम मिला है जो समाज के सबसे अंतिम कतार में बैठे व्यक्ति के बारे में सोचता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंसान और पशु-पक्षी के बाद मछलियों के इलाज की नीतीश सरकार की स्कीम

वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि समाज का ऐसा तबका जो जीवन की चुनौतियों के जूझते हुए समाज के लिए काम करता है, उनके लिए सीएम ने संवेदनशीलता दिखाई है। किसी को इससे दर्द होता है तो उनकी समस्या है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग को दुख, मांझी को गर्व; नीतीश सरकार पर फिर भिड़े मोदी के दो मंत्री
ये भी पढ़ें:पुनौराधाम का CM नीतीश ने किया निरीक्षण; सीता मंदिर में पूजा;8 अगस्त को भूमि पूजन
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार को सपोर्ट करने का दुख है; बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर बरसे चिराग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।