punaura dham mata janki mandir will built from 880 crore amit shah to lay in sitamarhi 880 करोड़ में बनेगा पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

880 करोड़ में बनेगा पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि समारोह पुनौराधाम में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी के विकास को लेकर संकल्पित हैं। यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा।

Mon, 21 July 2025 07:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, सीतामढ़ी
share
880 करोड़ में बनेगा पुनौराधाम में माता जानकी मंदिर, गृहमंत्री अमित शाह इस दिन रखेंगे आधारशिला

अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम में भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आठ अगस्त को मंदिर की आधारशिला रखेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी की पूजा-अर्चना के बाद शिलान्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर बिहार के लिए गौरव का क्षण होगा। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा कि 880 करोड़ से मंदिर का निर्माण होगा।

नित्यानंद ने कहा कि समारोह पुनौराधाम में होगा। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी के विकास को लेकर संकल्पित हैं। यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल कर रहें! बिहार में बादल गरजेंगे भी और बरसेंगे भी, भारी बारिश की चेतावनी

उन्होंने अपील की कि जनसहयोग से इस परियोजना को ऐतिहासिक रूप दिया जाए। उनके साथ सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री मोतीलाल प्रसाद, विधायक मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, गायत्री देवी, धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन आदि मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा का मानसून सत्र, सदन में पेश होंगे 12 बिल, विपक्ष भी तैयार
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार के इन 6 नए हवाईअड्डाें से उड़ानें शुरू करेगी स्पिरिट एयर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।