Another gift from Nitish before elections Buddhists of 15 countries gather on inauguration of Buddh Museum in Vaishali नीतीश की चुनाव से पूर्व एक और सौगात, वैशाली में बुद्ध संग्रहालय के लोकार्पण में 15 देशों के बौद्ध जुटेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश की चुनाव से पूर्व एक और सौगात, वैशाली में बुद्ध संग्रहालय के लोकार्पण में 15 देशों के बौद्ध जुटेंगे

29 जुलाई को वैशाली में निर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का लोकार्पण सीएम नीतीश कुमार करेंगे।

Mon, 28 July 2025 10:17 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश की चुनाव से पूर्व एक और सौगात, वैशाली में बुद्ध संग्रहालय के लोकार्पण में 15 देशों के बौद्ध जुटेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीतामढ़ी में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में शुरू हो जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने दो दिन पूर्व सीतामढ़ी जाकर स्थल का जायजा लिया। अब वैशाली में भगवान बुद्ध संग्रहालय सह स्मृति पार्क की सौगात बिहार की जनता को मिलने जा रही है। 29 जुलाई मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार इसका लोकार्पण करेंगे। सीएम ने एपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

सोमवार को सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप, वैशाली का 29 जुलाई 2025 को लोकार्पण होने जा रहा है। इस लोकार्पण समारोह में दुनिया भर के करीब 15 देशों के बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु बिहार आ रहे हैं। यह हम सभी बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण होगा। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया ताकि निर्माण कार्य विशिष्ट ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण हो सके। 72 एकड़ भूमि पर इस भव्य स्तूप का निर्माण राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया है। इस परिसर का स्वरूप पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा बनाया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभूति हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माता सीता का मंदिर बना कब्जा करेंगे, दिलीप जायसवाल की हिम्मत नहीं है..,बोले पीके

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो स्मारक का प्रमुख केंद्र बिंदु होगा। भगवान बुद्ध का अस्थि अवशेष 6 जगहों से प्राप्त हुआ जिसमें वैशाली के मड स्तूप से जो अस्थि अवशेष मिले वह सबसे प्रामाणिक है जिसका जिक्र चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी अपनी पुस्तक में किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या के बाद बिहार की बारी, माता सीता का बनेगा भव्य मंदिर; अमित शाह का ऐलान

वैशाली ऐतिहासिक और पौराणिक भूमि है, जिसने दुनिया को पहला गणतंत्र दिया। यह नारी सशक्तीकरण की भी भूमि रही है। बौद्ध धर्मावलंबियों के संघ में पहली बार यहां महिलाओं को शामिल किया गया। यह स्तूप बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और वैश्विक बौद्ध विरासत का भव्य प्रतीक है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक बौद्ध मानचित्र पर प्रतिष्ठित करेगा बल्कि पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी नई दिशा देगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।