Nitish Kumar changed Social Bio as Ex CM RS MP JDU President after Congratulating Chief Minister Samrat Choudhary अब से पूर्व सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी को बधाई देकर सुशासन बाबू ने बायो बदला, क्या लिखा?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब से पूर्व सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी को बधाई देकर सुशासन बाबू ने बायो बदला, क्या लिखा?

Nitish Kumar Bio Changed: बीच का कुछ समय छोड़कर लगभग दो दशक से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पूर्व सीएम बन गए हैं। सम्राट चौधरी को सीएम बनने की बधाई देने के बाद सुशासन बाबू ने सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है।

Wed, 15 April 2026 02:18 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान
share
अब से पूर्व सीएम नीतीश, सम्राट चौधरी को बधाई देकर सुशासन बाबू ने बायो बदला, क्या लिखा?

Nitish Kumar Bio Changed: बिहार के लोगों की जुबान पर लगभग दो दशक से सुशासन बाबू जैसे नाम से चढ़ गए नीतीश कुमार आज से पूर्व मुख्यमंत्री बन गए हैं। जीतनराम मांझी के कार्यकाल का कुछ समय छोड़कर 2005 से अब तक बिहार को चलाते हुए उसकी दशा और दिशा बदलने वाले नीतीश ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई देने के बाद सोशल मीडिया पर अपना बायो बदल लिया है। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष ने अब अपने बायो में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद और जदयू अध्यक्ष होने का जिक्र किया है।

नीतीश ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि उन्हें विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। सम्राट के शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश गर्मजोशी से सबसे मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास से काफी सामान पहले ही नए आवास में भिजवा दिया था। माना जा रहा है कि वो कभी भी सीएम हाउस छोड़कर नए आवास की ओर प्रस्थान कर सकते हैं।

नीतीश के समर्थन से सम्राट को बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला सीएम बनने का मौका मिला है। सम्राट चौधरी की सरकार राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार है, जिसमें जदयू के दो नेता विजय चौधरी एवं बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम बने हैं। एनडीए का 5 पार्टियों भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के बाकी नेता कैबिनेट विस्तार में मंत्री बनेंगे। विधानसभा में बहुमत साबित करने तक राज्य में सीएम और दो डिप्टी सीएम ही सरकार चलाएंगे। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार पश्चिम बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद हो सकता है। विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आना है।

नीतीश ने ही मंगलवार को एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे तालियों की गड़गड़ाहट के बीच गठबंधन के 5 दलों के 202 विधायकों ने अनुमोदित किया। नीतीश ने सबसे तालियां बजवाई, सम्राट चौधरी को माला पहनाया। सम्राट चौधरी ने भी चाचा तुल्य नीतीश कुमार का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। नीतीश ने जब समता पार्टी बनाई, तब सम्राट के पिता शकुनी चौधरी कांग्रेस छोड़कर उनके साथ आ गए थे। नीतीश और शकुनी ने लालू यादव की राजद के खिलाफ ‘लव-कुश’ का राजनीतिक समीकरण बनाया था। लव से नीतीश के दो दशक की पारी के बाद अब सम्राट चौधरी के रूप में कुश की बारी आई है।

सम्राट चौधरी लोक भवन में जदयू के दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव के साथ शपथ लेने के बाद काम में जुट गए हैं। भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह में जाने से पहले सम्राट चौधरी ने राज्य सचिवालय जाकर सीएम दफ्तर में पदभार ग्रहण किया। मुख्य सचिव और प्रमुख अफसरों के साथ बैठक के बाद सम्राट चौधरी बीजेपी दफ्तर गए। भाजपा कार्यालय में राज्य में पार्टी के पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत हो रहा है। समर्थक बुलडोजर बाबा जैसे नारे लगा रहे हैं।

Former CM Nitish Kumar Social Bio
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुलडोजर बाबा जिंदाबाद; सम्राट के शपथ लेते ही लगे नारे, अब बिहार में ‘योगी मॉडल’?
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बिजेंद्र और विजय डिप्टी CM
ये भी पढ़ें:सम्राट को भाजपा में कौन लाया था? 8 साल में ही कैसे सीएम की कुर्सी तक पहुंच गए
ये भी पढ़ें:सीएम बनते ही एक बात में सम्राट की कर्पूरी से बराबरी, 56 साल का वहम टूटेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।