Bihar police found Chirag MP missing dog in 2 days Pappu Yadav said Bharat Ratna given चिराग के सांसद का गायब कुत्ता बिहार पुलिस ने 2 दिन में ढूंढा, पप्पू यादव बोले- भारत रत्न मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग के सांसद का गायब कुत्ता बिहार पुलिस ने 2 दिन में ढूंढा, पप्पू यादव बोले- भारत रत्न मिले

चिराग पासवान की पार्टी के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा के गायब कुत्ते को पुलिस ने दो दिन में ढूंढ निकाला। जिस पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तंज कसा है। उन्होने पीएम मोदी से अपील की है, कि बिहार पुलिस को भारत रत्न मिले। 

Fri, 11 July 2025 04:51 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
चिराग के सांसद का गायब कुत्ता बिहार पुलिस ने 2 दिन में ढूंढा, पप्पू यादव बोले- भारत रत्न मिले

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा का कुत्ता इन दिनों सुर्खियों में है। घर से गायब हुए कुत्ते को पुलिस ने दो दिन में ढूंढ निकाला। दरअसल भागलपुर के खरमनचक में सांसद का घर है। उन्होने एक साइबेरियन हस्की डॉग पाला है। जिसकी देखभाल उनका छोटा भाई करता है। कुछ दिन पहले कुत्ता घर से गायब हो गया। इस दौरान घरवालों ने कुत्ते की तलाश के काफी प्रयास किए। कुत्ता भटकते हुए इशाकचक थाना इलाके में पहुंच गया। जहां एक शख्स ने उसे दो दिन तक अपने घर पर पाला। और फिर दूसरे शख्स को दे दिया।

लेकिन जब उसे पता चला कि कुत्ता विदेशी नस्ल का है, और काफी महंगा है, जिसके बाद उसने 20 हजार रुपए की डिमांड कर दी। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। और कुत्ते को अपने साथ ले लाई। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुत्ते का फोटो पोस्ट किया। जिसके बाद सांसद के भाई ने पुलिस को फोन कर घटना बताई, और फिर कुत्ते को अपने साथ ले गए। इस तरह सांसद राजेश वर्मा का कुत्ता दो दिन में बरामद हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिराग की पार्टी के सांसद को धमकी देने वाला गिरफ्तार, नोएडा से किया था फोन
ये भी पढ़ें:बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद का नीतीश सरकार पर हमला
ये भी पढ़ें:रोड पर ला दूंगा, अच्छे से इलाज करूंगा; नीतीश के MLA ने चिराग के सांसद को धमकाया

लेकिन इस पूरे मामले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होने लिखा कि NDA के खगड़िया सांसद के कुत्ता को खोज निकालने के लिए बिहार पुलिस को पूरा देश सलाम करता है। मैं पूरी जिम्मेदारी से प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह बिहार पुलिस को भारतरत्न से सम्मानित करें! बिहार में गुNDAराज कायम रखने के लिए भी बिहार पुलिस को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए।

आपको बता दें राज्य में लगातार हो रहीं अपराध की घटनाओं पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सांसद के कुत्ते को दो दिन में ढूंढने वाली बिहार पुलिस पर पप्पू यादव ने तंज कसा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।