Law and order has completely collapsed in Bihar Chirag MP Rajesh directly attacks Nitish government बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद राजेश का नीतीश सरकार पर सीधा हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद राजेश का नीतीश सरकार पर सीधा हमला

एनडीए में नीतीश के सहयोगी चिराग पासवान की लोजपा-आर के सांसद राजेश वर्मा ने गोपाल खेमका हत्याकांड पर नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। राज्य में व्यापारी और वैश्य समाज सुरक्षित नहीं है।

Sat, 5 July 2025 09:55 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त; चिराग के सांसद राजेश का नीतीश सरकार पर सीधा हमला

राजधानी पटना में बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। विपक्ष पहले से ही नीतीश सरकार को इस मुद्दे पर घेरता आया है। अब एनडीए में नीतीश के सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) के खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होने कहा कि जिस तरह गोपाल खेमका की हत्या को अंजाम दिया गया। उससे लगने लगा है कि राज्य में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। बिहार में व्यापारी सुरक्षित नहीं है।

लोजपा (आर) के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खेमका परिवार में ये दूसरी हत्या है, इससे पहले 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन की हत्या भी इसी तरह की गई है। बिहार को आगे बढ़ाने की सोच रखने वाला वैश्य समाज भी सुरक्षित नहीं है। हाथ जोड़कर आग्रह करते हुए सांसद ने कहा कि सबसे पहले बिहार में व्यापारी वर्ग की सुरक्षा पुख्ता की जाए। अगर आप बिहार में उद्योग-धंधे लगाने की बात करते हैं। यही नहीं कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पड़ोसी राज्य यूपी का हवाले देते हुए लोजपा (आर) के सांसद ने कहा कि यूपी से भी सीख सकते हैं कि कैसे लॉ एंड ऑर्डर को दुरूस्त किया जा सकता है। अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने का वक्त आ गया है। आज गोपाल खेमका नहीं तो कल कोई और होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर: 20 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस,पहचान का दावा लेकिन पकड़ेंगे कब
ये भी पढ़ें:पूरा बिहार हिल गया, ये महाजंगलराज है; गोपाल खेमका हत्याकांड पर बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय ने कहा- CM से बात करेंगे
ये भी पढ़ें:क्या बेटे गुंजन की हत्या के अनसुलझे केस और गोपाल खेमका के मर्डर में कोई कनेक्शन?

आपको बता दें गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है। वहीं पुलिस की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में हैं। शुक्रवार को करीब साढ़े 11 बजे स्कूटी सवार एक शख्स ने गोपाल खेमका की घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी, और फिर स्कूटी से ही फरार हो गया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है। महज 6 सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया है। विपक्ष के बाद अब एनडीए के सहयोगी दल के नेता भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।