Nitish inaugurates Kachi Dargah Bidupur 6 lane Ganga bridge Raghopur to Patna in 5 minutes अब 5 मिनट में राघोपुर से पटना, नीतीश ने दी कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब 5 मिनट में राघोपुर से पटना, नीतीश ने दी कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की सौगात

पुल बन जाने के राघोपुर के बीस पंचायतों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। पहले बरसात के मौसम में दियारा के लोग पटना से कट जाते थे।

Mon, 23 June 2025 01:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अब 5 मिनट में राघोपुर से पटना, नीतीश ने दी कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल की सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से राघोपुर तक कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के उद्घाटन किया। पुल की चौड़ाई 32 मीटर है। इस पुल के बन जाने के राघोपुर दियारा के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुल बन जाने से राघोपुर से पटना का सफर मात्र पांच मिनट में तय किया जा सकेगा। राघोपुर के लोगों को वर्षों से इस पुल का इंतजार था। लोगों कहा कि यह सपना साकार होने जैसा। नीतीश कुमार को लोगों ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष(स्थानीय विधायक) नंद किशोर यादव, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन मौजूद थे।

पुल बन जाने के राघोपुर के बीस पंचायतों के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। इसकी लाहत करीब 5000 करोड़ है। पहले बरसात के मौसम में दियारा के लोग पटना से कट जाते थे। उन्हें नाव, पीपा पुल या अन्य साधनों से करीब छह माह तक जान पर खेल कर पटना पहुंचना पड़ता था जिससे बार बार खतरा भी हो जाता था। दूध, सब्जी और अन्य सामान लेकर राघोपुर दियारा वासी पटना आते हैं। बरसात के मौसम में मरीजों को इलाज के लिए पटना लाने में काफी कठिनाई होती थी। राघोपुर के लोगों ने कहा कि पूर्वजों ने जो सपना देखा था उसे नीतीश कुमार ने पूरा कर दिया। इस पुल से दियारा इलाके के लोगों का आर्थिक विकास भी तेज हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5000 करोड़ में गंगा पर बने पुल का नीतीश करेंगे लोकार्पण, पटना से राघोपुर का सफर

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि यह पहला 6 लेन ब्रिज है जो उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सबसे बड़ी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा। अभी फर्स्ट फेज का निर्माण काराया गया है। सितम्बर तक सेकेंड फेज का भी निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन में स्थानीय विधायक तेजस्वी यादव को भी न्योता दिया गया था पर वो नहीं आए। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष को मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहिए। उनके क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत बड़ा काम किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिये सड़क सम्पर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम हो गया तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल गया, जिससे आवागमन और सुगम हो गया। पटना शहर में लगनेवाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे। पटना के पूर्वी क्षेत्र के लोगों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले पार्टी रहेगी तब तो... जेडीयू में नीतीश के बाद कौन सवाल पर बोले तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:टेंशन में बढ़ाया पेंशन, नीतीश कुमार पर तेजस्वी का ताबड़तोड़ हमला
ये भी पढ़ें:सीएम को बदनामे करके छोड़िएगा, पानी में डूबकर... गिरिराज ने थानेदार को हड़काया
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार दो दिन दिल्ली में, आज नीति आयोग की बैठक तो कल एनडीए की मीटिंग
ये भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा आज से, नीतीश करेंगे शुभारंभ
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।