Nitish Kuma to inaugurate 6 lane bridge Ganga cost Rs 5000 crores Patna to Raghopur travel easier 5000 करोड़ में गंगा पर बने 6 लेन पुल का नीतीश करेंगे लोकार्पण, पटना से राघोपुर का सफर आसान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

5000 करोड़ में गंगा पर बने 6 लेन पुल का नीतीश करेंगे लोकार्पण, पटना से राघोपुर का सफर आसान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर बने 6 लेन पुल का सोमवार को लोकार्पण करेंगे। इस पुल के शुरू होने से पटना से राघोपुर का सफर आसान हो जाएगा और उत्तर एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और वैकल्पिक रोड मिलेगा।

Sun, 22 June 2025 08:13 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
5000 करोड़ में गंगा पर बने 6 लेन पुल का नीतीश करेंगे लोकार्पण, पटना से राघोपुर का सफर आसान

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर नया 6 लेन पुल मिलने जा रहा है। कच्ची दरगाह और बिदुपुर के बीच बने इस ब्रिज के शुरू होने के बाद पटना से राघोपुर तक संपर्क आसान हो जाएगा। इस परियोजना पर साल 2016 में काम शुरू हुआ था। इस पुल को बनाने में लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को इसका लोकार्पण करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम ने इसके फोटो सोशल मीडिया पर भी साझा किए हैं। वैशाली जिला के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधायक हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस पुल के शुरू होने से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे साल के लिए रोड की कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। उन्होंने पूर्व में निर्माणाधीन पुल का लगातार निरीक्षण कर इसका निर्माण जल्द पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे। यह पुल बनाने के लिए हम लगातार काम कर रहे थे। अब यह सपना साकार होने जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ताबड़तोड़ फैसले ले रहे नीतीश; जीविका कर्मियों का मानदेय दोगुना, लोन 3% सस्ता

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस पुल के शुरू होने के बाद दियारा क्षेत्र के लोगों को मेडिकल इमरजेंसी में काफी सुविधा होगी। महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का दबाव कम होगा और उत्तर बिहार एवं और दक्षिण बिहार की संपर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इससे आवागमन और सुगम हो जाएगा। सीएम ने दावा किया कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में काम हो रहा है।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।