Nitish gift to students Scholarships doubled for students from first to tenth 1.5 crore children benefit अब छात्रों को नीतीश का तोहफा, पहली से दसवीं तक छात्रवृत्ति डबल; डेढ़ करोड़ बच्चों को लाभ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब छात्रों को नीतीश का तोहफा, पहली से दसवीं तक छात्रवृत्ति डबल; डेढ़ करोड़ बच्चों को लाभ

कक्षा एक से 4 तक के बच्चों की सालाना छात्रवृत्ति राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। कक्षा 5 और 6 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1200 से बढ़ा कर 2400 रुपए कर दी है। कक्षा 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए कर दी गई है।

Fri, 3 Oct 2025 05:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अब छात्रों को नीतीश का तोहफा, पहली से दसवीं तक छात्रवृत्ति डबल; डेढ़ करोड़ बच्चों को लाभ

चुनावी साल में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के स्कूली बच्चों को बड़ा गिफ्ट दिया है। दुर्गा पूजा के ठीक अगले दिन और दीपावली से पहले नीतीश कुमार ने इनकी स्कॉलरशीप को डबल कर दिया है। कक्षा एक से 10 तक के तक के स्कूलों बच्चों की छात्रवृत्ति राशि दोगुनी कर दी गई है। इससे राज्य के लगभग डेढ़ करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभ होगा। इससे पहले शिक्षक, रसोईया के लिए भी सरकार की ओर से घोषणाएं की गई थीं। चुनाव से पहले सरकार हर वर्ग को संतुष्ट करना चाहती है।

शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि कक्षा एक से 4 तक के बच्चों की सालाना छात्रवृत्ति राशि 600 रुपए से बढ़ाकर 1200 रुपए कर दी गई है। कक्षा 5 और 6 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1200 से बढ़ा कर 2400 रुपए कर दी है। कक्षा 7 से 10 के बच्चों की छात्रवृत्ति राशि 1800 रुपए से बढ़ाकर 3600 रुपए कर दी गई है। यह जानकारी शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक हजार से ज्यादा पंचायत भवन और 1000 विवाह मंडप, CM नीतीश ने बिहार को दी सौगात

बताते चलें कि राज्य के सभी कोटि के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा एक से 10 वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सहायता के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका छात्रवृत्ति योजना 2013 से शुरू की गई थी। इसके अलावे बच्चों को मुफ्त में किताबें, स्कूल ड्रेस और साइकिल भी दी जाती है। पहली से आठवीं तक के छात्र छात्राओं को मिड डे मिल योजना से स्कूल में मेनू के अनुसार खाना दी जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिग्री कॉलेज की सौगात, महिलाओं से भी संवाद; CM नीतीश का वैशाली दौरा

चुनाव से पहले नीतीश कुमार की सरकार ने जनता के लिए उपहारों की बरसात कर दी है। सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 400 से बढ़ाकर 11 सौ कर दिया गया है। मुफ्त अनाज के बाद जनता को 125 यूनिट फ्री बिजली दी जा रही है। रसोईया के मानदेय को 1600 से बढ़ाकर 32 सौ कर दिया गया है। आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकायों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। अगले पांच सालों में सरकार एक करोड़ लोगों को नौकरी और रोजगार देने की बात कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कटिहार को 332 करोड़ की सौगात; नीतीश ने गिनाए 20 साल के काम, लालू-राबड़ी को घेरा
ये भी पढ़ें:अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, चंपारण में बोले सीएम नीतीश
ये भी पढ़ें:डिग्री कॉलेज, सड़क, पार्क और विद्युत पावर स्टेशन; सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।