chief minister nitish kumar vaishali visit degree college and samvad with women डिग्री कॉलेज की सौगात, महिलाओं से भी संवाद; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वैशाली दौरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डिग्री कॉलेज की सौगात, महिलाओं से भी संवाद; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वैशाली दौरा

राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के देसरी प्रखंड के जफराबाद स्थित एसपीएस कॉलेज मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज परिसर में 30 हजार स्क्वायर फीट में पंडाल बनाए गए हैं।

Sun, 28 Sep 2025 07:17 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, हाजीपुर
share
डिग्री कॉलेज की सौगात, महिलाओं से भी संवाद; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वैशाली दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को वैशाली जिले में कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्धाटन करेंगे। इस दौरान वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम हरसेर में डिग्री कॉलेज का निर्माण एवं अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही लाभुकों के साथ जनसंवाद भी करेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम के लिए देसरी प्रखंड अंतर्गत एसपीएस कॉलेज परिसर में तैयारी की गई है।

मुख्यमंत्री के जिले में आगमन और दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम के साथ सुरक्षाव्यवस्था को लेकर जिला प्रशसन ने प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा ने सीएम ड्यूटी में जाने वाले पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ ज्वाइंट ब्रीफिंग की। इस दौरान अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली, कोलकाता और यूपी से बिहार के लिए बस सेवा शुरू, किराया और समय जान लीजिए

पुलिस पदाधिकारियों अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो। इस दौरान निर्देशित किया गया कि गोरौल प्रखंड स्थित हरसेर कार्यक्रम स्थल के पास सभी संसाधन के साथ एक क्यूआरटी दल तथा देसरी थाना अंतर्गत स्थित एसपीएस कॉलेज कार्यक्रम स्थल के पास एक क्यूआरटी की प्रतिनियुक्ति होगी।

सुरक्षा की दृष्टिकोण से किसी को भी बिना पहचान पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को कार्यक्रम से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण कार्य दायित्व प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया कि ससमय अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थित रहें और सुरक्षा, विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारी को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है।

डीएम-एसपी ने दोनों स्थानों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिले में आगमन और योजनाओं के शिलान्यास, उद्धाटन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए पदाधिकारियों की टीम तैनात है। शनिवार को डीएम वर्षा सिंह और एसपी ललित मोहन शर्मा ने गोरौल के हरसेर और देसरी के एसपीएस कॉलेज परिसर के जनसंवाद सभास्थल का निरीक्षण किया। तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योजनाओं के लाभुकों से मुखातिब होंगे और विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था, यातायात पहुंच पथ, सुगम मार्ग, सुरक्षा के सारे मानक, बैरिकेडिंग, हेलीपैड निर्माण, पुलिस बल की तैनाती, रोड कनेक्टिविटी, विभिन्न स्टालों, शिलान्यास संबंधी सभी आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने ले ली जान; पुलिस को खुद बुलाया

महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के देसरी प्रखंड के जफराबाद स्थित एसपीएस कॉलेज मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज परिसर में 30 हजार स्क्वायर फीट में पंडाल बनाए गए हैं। जिसमें लगभग 15 हजार लोगों को बैठने की क्षमता है। मंच भी उत्तर दिशा से बनाया गया है। वीआईपी गेट पूरब साइड से बनाया गया है।

इसके अलावा डी-एरिया, हेलीकॉप्टर उतरने को लेकर दो हेलीपैड भी बना है। हेलिपैड संवाद वाले कार्यक्रम स्थल से दक्षिण दिशा में पेट्रोल पंप के पास बनाया गया है। मुख्यमंत्री का आगमन हेलिकॉप्टर से होगा। उसके बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। हेलीपैड का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल महनार के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार, संवेदक रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कराया गया है।

सक्रिय हैं पदाधिकारी

एसडीओ निरज सिन्हा, डीएसपी प्रवीण कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार प्रसुन्न, सीओ निशु सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार के अलावा स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गए हैं। कार्यक्रम की सफलता को लेकर महेंद्र राम, जिला सचिव राजकिशोर सिंह, राजीव कुमार उर्फ पप्पू पटेल, विमल सिंह, अंकित कुमार पटेल, अनिल कुमार दास, जदयू नेत्री रानी कुमारी,ईं. आलोक चन्द्र गौतम, हरेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, देसरी और राजापाकड़ प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: NDA में सीटों का ऐलान नवरात्र बाद, अमित शाह का ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।