chief minister nitish kumar said we will give one crore employment and job in next five year बिहार में अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, चंपारण को करोड़ों की सौगात देकर बोले सीएम नीतीश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, चंपारण को करोड़ों की सौगात देकर बोले सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत व नगर निकाय में 50 फीसदी आरक्षण पर चार चुनाव हो चुके हैं। भारी संख्या में महिलाएं जीतकर आईं। 2013 में 35 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरी में दिया। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अ

Wed, 24 Sep 2025 06:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बेतिया/मोतिहारी
share
बिहार में अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार, चंपारण को करोड़ों की सौगात देकर बोले सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने 20 लाख रोजगार और नौकरी देने का वादा किया था। इनमें 10 लाख से अधिक नौकरी और 39 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। चुनाव से पहले यह आंकड़ा 50 लाख को पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे। वे मंगलवार को बेतिया के रमना मैदान स्थित ऑडिटोरियम और पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड के चैलाहा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र के सहयोग से बिहार आगे बढ़ रहा है। देश की प्रगति में बिहार भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इसके पहले मुख्यमंत्री ने पश्चिम चंपारण को 1198 करोड़ की 337 योजनाओं और पूर्वी चंपारण को 628 करोड़ की 311 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर व जनवरी-फरवरी 2025 में सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा और जो कमी रही उसे पूरा करने के लिए 430 नयी योजनाओं की स्वीकृति दी है। इन पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। आगे और ज्यादा काम किया जाएगा। जहां जो भी कमी रहेगी उसे पूरा किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, दक्षिण में तेज हवाएं; पटना में कैसा रहेगा मौसम

नीतीश कुमार ने कहा कि पंचायत व नगर निकाय में 50 फीसदी आरक्षण पर चार चुनाव हो चुके हैं। भारी संख्या में महिलाएं जीतकर आईं। 2013 में 35 फीसदी आरक्षण सरकारी नौकरी में दिया। बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या देश में सबसे अधिक हो गयी है। 2006 में विश्वबैंक से कर्ज लेकर जीविका नाम से स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें महिलाओं को जीविका दीदी कहा जाता है।

बिहार को देखकर देश में आजीविका नाम रखा गया। आज जीविका दीदियों की संख्या 1.40 करोड़ हो गई है। शहरी क्षेत्रों में 3.85 लाख जीविका दीदियां हैं। जीविका दीदियों को दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दर 10 से घटाकर सात प्रतिशत कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बड़ा नाव हादसा, 12 लोग नदी में गिरे; महिला की मौत, 4 की तलाश जारी

2005 के पहले की याद दिलायी

मुख्यमंत्री ने बेतिया में 2005 से पहले की बदहाली की याद दिलाते हुए कहा कि शाम के बाद लोग घरों से नहीं निकलते थे। आए दिन हिंदू-मुस्लिम झगड़ा होता था। जबसे हमलोगों की सरकार बनी, उसके बाद से काफी काम हुआ है। कब्रिस्तान की घेराबंदी कराई, जिससे झगड़ा खत्म हो गया। मंदिरों में चोरी की शिकायत मिली तो उसकी भी घेराबंदी कराई। नये स्कूल खोले गए। पहले नियोजित शिक्षकों की बहाली की, इसके बाद बीपीएससी से 2.58 लाख सरकारी शिक्षकों की बहाली की। अब तक 5.20 लाख शिक्षकों की बहाली हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में घर में घुसकर अपराधियों ने चलाई गोली, डेढ़ साल के बच्चे की मौत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।