Katihar receives a gift of 332 crore CM Nitish lists 20 years of work attacks Lalu and Rabri कटिहार को 332 करोड़ की सौगात; CM नीतीश ने गिनाए 20 साल के काम, लालू-राबड़ी को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कटिहार को 332 करोड़ की सौगात; CM नीतीश ने गिनाए 20 साल के काम, लालू-राबड़ी को घेरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को कटिहार जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने 332 करोड़ 53 लाख की लागत से 238 योजनाओं का शिलान्यस किया। 20 साल के कामों को गिनाया। साथ ही लालू और राबड़ी के शासनकाल पर सवाल खड़े किए। 

Sat, 27 Sep 2025 06:03 PMsandeep हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, कटिहार
share
कटिहार को 332 करोड़ की सौगात; CM नीतीश ने गिनाए 20 साल के काम, लालू-राबड़ी को घेरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी दी जाएगी। बीते सालों में 50 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी और रोजगार से जोड़ा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 50% आरक्षण देने का काम किया गया है। पुलिस हो या फिर सरकारी नौकरी महिलाओं को हर जगह आरक्षण मिला है। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बरारी विधानसभा के समेली स्थित धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय परिसर में कार्यकर्ता संवाद को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कटिहार जिले की 332 करोड़ 53 लाख की लागत से 238 योजनाओं का शिलान्यस किया।

इस दौरान एनडीए सरकार के द्वारा चल रही विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार में घर से निकलना लोगों के लिए मुश्किल था। पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी, इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं थी, सड़क कम थी। बिजली की व्यवस्था नहीं थी जब हमारी सरकार आई तो विकास का नया कृतिमान स्थापित की। 20 वर्षों में काफी काम किया है। केंद्र सरकार से भी काफी मदद मिली है। स्वास्थ्य स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर काम हुआ है। जीविका दीदी एक करोड़ 40 लाख हो गयी है। जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे पाला, पापा को किडनी दी; बहन रोहिणी के लिए भावुक हुए तेजस्वी
ये भी पढ़ें:चांद से नहीं, हैदराबाद से आया हूं; संजय यादव पर ओवैसी ने भी तेजस्वी को लपेटा
ये भी पढ़ें:लालू परिवार को कोर्ट से बुलावा, चुनाव से पहले IRCTC घोटाले में आरोप गठन पर आदेश
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के बगल में नहीं बैठे राहुल; JDU के नीरज बोले- एक 420, दूसरे ED के आरोपी

2025 में बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना, एयरपोर्ट, राष्ट्रीय स्तर के खाद्य प्रसंस्करण इकाई, कॉलेज का विस्तार किया गया है। कटिहार की बात करें तो यहां पर इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, जीएनएम, पैरामेडिकल का विकास हुआ है। पुल पुलिया का निर्माण हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में शादी समारोह करने के लिए विवाह भवन का निर्माण।घरेलू भुगतान को 125 यूनिट बिजली फ्री दी गई है।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में नीतीश कुमार समेली प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और वहां पर साहित्यकार अनूप लाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण कर केवथ् कल्याण समिति के सदस्यों से मिले। वही अनुप लाल मंडल के परिजनों से मुलाक़ात की। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की काफी चौकसी थी। समेली प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।