डिग्री कॉलेज, सड़क, पार्क और विद्युत पावर स्टेशन; सीएम नीतीश देंगे बड़ी सौगात
सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास स्थल पर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे । जिनमें दोन नहर सड़क, मधुबनी गंडक पार डिग्री कॉलेज, बेतिया स्टेडियम, बरवत सेना से जेएमसीएच तक सड़क, लव कुश पार्क, विद्युत पावर सब स्टेशन मुख्य हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण को कई सौगात देने वाले हैं। पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में मुख्यमंत्री के 23 सितंबर को संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। लव कुश पार्क जहां मुख्यमंत्री लगभग 159 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे सज-धज कर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है। वहीं वाल्मीकि सभागार कन्वेंशन सेंटर में लगने वाले स्टॉल के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। आज सोमवार को एडीएम जांच कुमार रविंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा 2 गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल और कन्वेंशन सेंटर में लगने वाले स्टॉल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास स्थल पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए जाएंगे। यहां शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री का काफिला कन्वेंशन सेंटर के लिए प्रस्थान कर जाएगा। जहां पर लगने वाले विभिन्न विभागों के स्टॉल का मुख्यमंत्री द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और मुख्यमंत्री लाभुकों से भी मुखातिब होंगे।
मुख्यमंत्री हवाई अड्डा से शिलान्यास स्थल और वहां से वाल्मीकि सभागार पहुंचेंगे। इस दरमियान शिलान्यास स्थल पर करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे । जिनमें दोन नहर सड़क, मधुबनी गंडक पार डिग्री कॉलेज, बेतिया स्टेडियम, बरवत सेना से जेएमसीएच तक सड़क, लव कुश पार्क, विद्युत पावर सब स्टेशन मुख्य हैं। इसके अलावा भी अन्य बहुत सारी योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री के द्वारा जिले को दी जाएगी।
सड़क के दोनों तरफ हवाई अड्डा से शिलान्यास स्थल तक मुख्यमंत्री के काफिले में कोई बाधा उत्पन्न ना हो इसको लेकर सड़क के दोनों तरफ चिन्हित जगह पर ड्रॉप गेट लगाया जा रहा है। बगहा पुलिस जिले के कप्तान सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सादे लिबास में पुरुष और महिला पुलिस बल को भी तैनाती रहेगी।




साइन इन