Akash Yadav says Tejashwi might find tough to fight elections if Tej Pratap Anushka issues not resolved by Lalu …तेजस्वी चुनाव लड़ने की भी हालत में ना रहें; अनुष्का के भाई आकाश ने लालू परिवार पर दबाव बढ़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

…तेजस्वी चुनाव लड़ने की भी हालत में ना रहें; अनुष्का के भाई आकाश ने लालू परिवार पर दबाव बढ़ाया

तेज प्रताप और अनुष्का यादव के अफेयर ने विधानसभा चुनाव से पहले राजद को गहरे राजनीतिक संकट में डाल दिया है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने धमकी दी है कि मामला नहीं सुलझा तो हो सकता है कि तेजस्वी चुनाव लड़ने की हालत में भी ना रहें।

Wed, 28 May 2025 03:13 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
…तेजस्वी चुनाव लड़ने की भी हालत में ना रहें; अनुष्का के भाई आकाश ने लालू परिवार पर दबाव बढ़ाया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निकाले जा चुके तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के संबंध के सामने आने से लालू यादव, तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी राजद एक गहरे राजनीतिक संकट में फंस गई है। बहन के मान-सम्मान की लड़ाई दूर तक लड़ने का ऐलान कर चुके अनुष्का यादव के भाई और छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव ने खुली धमकी दी है कि अगर प्रकरण का सम्मान के साथ समाधान नहीं होता है तो ऐसा भी हो सकता है कि तेजस्वी यादव चुनाव लड़ने की हालत में भी ना रहें। आकाश अपने चुनौतीपूर्ण बयानों से लालू परिवार को ललकार रहे हैं और विधानसभा चुनाव में इस मसले के असर का डर दिखाकर दबाव भी बढ़ा रहे हैं।

आकाश यादव ने तल्ख लहजे में कहा- “अगर है हिम्मत तेजस्वी में, लालू-राबड़ी में, तेज प्रताप में, तो शिवलिंग हाथ में लेकर कसम खाएं कि आकाश कभी टिकट मांगा है। आकाश से क्या-क्या बोला गया है, उसका चिट्ठा खोल देंगे तो चुप हो जाएगा। चुनाव… अगर लालू परिवार इस मामले का संज्ञान नहीं लेते हैं, इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते हैं तो उनके घर के अंदर में जो बाहरी लोग प्रवेश किए हैं, हो सकता है कि तेजस्वी चुनाव लड़ने की भी हालत में ना रहें।”

तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत, हमारे पास कुछ नहीं; अनुष्का के भाई आकाश की राजनीतिक धमकी

लालू-राबड़ी परिवार और तेजस्वी पर काफी आक्रामक लहजे में बात कर रहे आकाश ने मीडिया से बातचीत में पूछा कि तेज प्रताप कोई बलात्कारी हैं क्या, चोर हैं क्या, अपने भाई को मुख्यमंत्री बनाने की बात कर दिए, 50 लड़का जिंदाबाद कर दिया तो पार्टी से निकाल दीजिएगा। तेजस्वी के पास सांसद और विधायक होगा, लेकिन कार्यकर्ता तेज प्रताप के साथ हैं। तेज प्रताप यादव प्रकरण में तेजस्वी यादव के खिलाफ बोल रहे आकाश यादव ने कहा कि जो भी तेज प्रताप यादव जिंदाबाद कहेगा, उसको राजद में खत्म कर दिया जाएगा।

तेज प्रताप यादव की बेदखली से भड़के अनुष्का के भाई आकाश, संघर्ष और लंबी लड़ाई का ऐलान कर दिया

आकाश ने कहा कि छात्र राजद में रहते हुए उनको बदनामी मिला, उनको लड़कियों का सप्लायर बताया गया, छात्र राजद में उन पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए। तेज प्रताप यादव की अच्छाई और ईमानदारी की तारीफ करते हुए आकाश ने कहा कि भाई ने जो कह दिया, वो उन्होंने स्वीकार कर लिया। आकाश ने दावा किया कि तेजस्वी और लालू ने उनसे कहा था कि तेज प्रताप यादव को महुआ विधानसभा से हसनपुर सीट पर ले जाओ। बता दें कि 2015 में महुआ के विधायक रहे तेज प्रताप 2020 में हसनपुर से लड़क जीते और 2025 में फिर महुआ से लड़ना चाहते हैं।

तेज प्रताप को निकालने से लालू-तेजस्वी का संकट और बढ़ा, धमकाने लगे अनुष्का के भाई आकाश यादव

आकाश यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जब ईसाई लड़की से शादी की तो तेज प्रताप यादव ही सबसे पहले बधाई देकर पीछे खड़ा हो गया, जब साधु यादव तेजस्वी की पत्नी को अपशब्द कह रहे थे, तब तेज प्रताप मीडिया में आकर जवाब दिए थे। ऐसे भाई को पार्टी से निकाला, भगवान उनको माफ नहीं करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तेज प्रताप को निकालने के पीछे 100 फीसदी तेजस्वी यादव हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनुष्का से 12 साल से रिलेशनशिप में हैं तेज प्रताप, साथ की फोटो दिखाकर डिलीट किया
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप को हनी ट्रैप में फंसाया, तंत्र-मंत्र किया; लालू के भतीजे का आरोप
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…
ये भी पढ़ें:कहां हैं अनुष्का यादव? तेज प्रताप और बहन की शादी के सवाल पर क्या बोले भाई आकाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।