Tejashwi has a lot to lose and gain we have nothing Anushka brother Akash political threat तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत, हमारे पास कुछ नहीं; अनुष्का के भाई आकाश की राजनीतिक धमकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत, हमारे पास कुछ नहीं; अनुष्का के भाई आकाश की राजनीतिक धमकी

तेज प्रताप और अनुष्का यादव के लव अफेयर को लेकर शुरू हुआ विवाद और गहराता जा रहा है। अनुष्का के भाई आकाश यादव ने राजनीतिक धमकी देते हुए कहा कि तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत कुछ, हमारे पास कुछ नहीं। मुझे बस तेज प्रताप और अनुष्का के बयान का इंतजार है।

Tue, 27 May 2025 11:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी के पास खोने-पाने के लिए बहुत, हमारे पास कुछ नहीं; अनुष्का के भाई आकाश की राजनीतिक धमकी

आरजेडी विधायक और लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप के अनुष्का यादव के साथ लव अफेयर का विवाद और गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर राजद चीफ लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, साथ ही परिवार से भी बेदखल कर दिया है। इन सबके बीच अनुष्का के बड़े भाई और छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश यादव ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। जिसे आकाश की राजनीतिक धमकी भी कहा जा सकता है। एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होने कहा कि ‘तेजस्वी यादव के पास खोने के लिए बहुत कुछ है, हमारे पास कुछ भी नहीं है’

आकाश यादव ने कहा कि तेज प्रताप प्रेम और मान-सम्मान के भूखे हैं। असली लालू यादव वही हैं। पार्टी से निकालने की ये गलती जो कर बैठे हैं तेजस्वी यादव, अगर तेज प्रताप बिहार में निकल जाएंगे, तो वो भूल जाएं मुख्यमंत्री बनने का सपना। उन्होने कहा इस मामले पर इतनी जल्दी फैसला नहीं लेना चाहिए था, ये मामला बैठकर समझाने का था। क्योंकि मामला सबके संज्ञान में था। अगर हम लोगों पर कोई अंगुली उठाता है, तो हम जांच की मांग करेंगे। वहीं अनुष्का के सवाल पर आकाश ने कहा कि वो हमारे घर में हैं, क्यों वो मीडिया के सामने आए। उसका भाई जिंदा है, उसका परिवार है, लावारिस थोड़े ही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप को भगाने से लालू-तेजस्वी का संकट बढ़ा, धमकाने लगे अनुष्का के भाई आकाश
ये भी पढ़ें:कौन हैं अनुष्का जिनके भाई आकाश के लिए जगदानंद से भिड़े थे तेज प्रताप; अब करियर…
ये भी पढ़ें:ये मुगल-ए-आजम का दौर नहीं, तेज प्रताप के समर्थन में अनुष्का के भाई आकाश यादव

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे तेज प्रताप और अनुष्का के फोटो-वीडियो के सवाल पर आकाश ने कहा कि वो इन सब चीजों को नहीं मानते हैं। मुझे तेज प्रताप और अपनी बहन अनुष्का के बयान का इंतजार हैं। जो जैसी बात होगी, उसे पूरी सच्चाई के साथ पटल पर रखने का काम करेंगे। वहीं तेज प्रताप और अनुष्का की शादी के सवाल के जवाब में आकाश ने कहा कि इस मामल पर वो कुछ नहीं कहेंगे। ये दो बालिग लोगों के बीच की बात है, वो बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे। जिन दो लोगों के बीच की बात है, वो खुद इस पर बात रखेंगे तो वो ज्यादा स्पष्ट बात होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।