Nishant should contest elections posters JDU office in Patna Will Nitish Kumar accept Kushwaha advice चुनाव लड़ें निशांत, पटना में जेडीयू दफ्तर के पास लगे पोस्टर; नीतीश कुमार मानेंगे कुशवाहा की सलाह ?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव लड़ें निशांत, पटना में जेडीयू दफ्तर के पास लगे पोस्टर; नीतीश कुमार मानेंगे कुशवाहा की सलाह ?

पटना में शनिवार को सड़क किनारे बड़े बड़े पोस्टर देखे गए। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से इन्हें लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है- कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़ें निशांत। पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार दोनों की तस्वीरें लगी हैं।

Sat, 26 July 2025 03:40 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव लड़ें निशांत, पटना में जेडीयू दफ्तर के पास लगे पोस्टर; नीतीश कुमार मानेंगे कुशवाहा की सलाह ?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में लाने और चुनाव लड़ाने की मांग तेज हो गयी है। पटना में जदयू कार्यालय के बाहर पोस्टर लगा कर यह मांग की गयी है। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें निशांत कुमार को चुनाव लड़ाने की मांग की गई है। पहले भी निशांत कुमार को राजनीति में लाने की मांग हो चुकी है। हालांकि नीतीश कुमार या निशांत इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोलते हैं। जन्मदिन पर उपेंद्र कुशवाहा ने भी सीएम को ऐसा ही संकेत दिया था।

पटना में शनिवार को सड़क किनारे बड़े बड़े पोस्टर देखे गए। जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से इन्हें लगाया गया है। पोस्टर में लिखा है- कार्यकर्ताओं की मांग, चुनाव लड़ें निशांत। पोस्टर में नीतीश कुमार और निशांत कुमार दोनों की तस्वीरें लगी हैं। जदयू कार्यकर्ता सुशील कुमार सुनी, वरुण कुमार, अभय पटेल और चंदन पटेल की भी तस्वीरें निवेदक के तौर पर लगी हैं। एक चैनल से बात करते हुए इन जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि निशांत भैया पढ़े लिखे और सुलझे हुए व्यक्ति हैं। उन्हें पार्टी में आकर काम करना चाहिए यह कार्यकर्ताओं की मांग है। उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए। एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार यह मांग उठाई गयी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंतजार कीजिए…नीतीश के बेटे निशांत की JDU में एंट्री के सवाल पर बोले श्रवण कुमार
ये भी पढ़ें:निशांत के राजनीति में आने को लेकर नीतीश क्या चाहते हैं, मंत्री ने बताया

वरुण कुमार ने कहा कि जिस तरह उनके पिता ने बिहार के लिए किया वैसे ही निशांत जी जदयू और बिहार का नेतृत्व करें। सदन में जाकर अपनी भूमिका तय करें। यह पूरे बिहार के नौजवानों की इच्छा है। अभय पटेल ने कहा कि निशांत जी को राजनीति में आना चाहिए। उनकी उम्र हो गई। काफी अनुभवी हैं। लालू जी ने बेटे को आगे करके कहा कि यही हमारा वारिस है। निशांत जी के लिए पार्टी से मांग उठ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव लड़ने पर निशांत क्या बोले? बताया- जन्मदिन पर मां क्या करती थीं
ये भी पढ़ें:बेटे के जन्मदिन पर नीतीश को कुशवाहा की सलाह, जदयू का नेतृत्व बदलने का समय

बीस जुलाई को रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेद्र कुशवाहा ने निशांत को लेकर बड़ा बयान आया था। उन्होंने कहा कि निशांत से काफी उम्मीद है। नीतीश कुमार को पार्टी की कमान छोड़ किसी और को दे देना चाहिए। बिहार के विकास के लिए उन्हें सीएम बने रहना चाहिए। इससे पहले विधायक गोपाल मंडल ने कहा था कि निशांत राजनीति में नहीं आए तो जदयू में भगदड़ मच जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे के जन्मदिन पर नीतीश को कुशवाहा की सलाह, जदयू का नेतृत्व बदलने का समय
ये भी पढ़ें:44 के हुए नीतीश के बेटे निशांत, मंदिर में की पूजा; समर्थक बोले-पॉलिटिक्स में आएं
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी में कौन-कौन? RJD प्रवक्ता ने गिनाए नाम; कल बरसे थे तेजस्वी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।