Wait a little Minister Shravan Kumar said on the speculations of Nitish son Nishant entry in JDU थोड़ा इंतजार कीजिए...नीतीश के बेटे निशांत की JDU में एंट्री की अटकलों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

थोड़ा इंतजार कीजिए...नीतीश के बेटे निशांत की JDU में एंट्री की अटकलों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सक्रिय राजनीति में आने, और जेडीयू में शामिल होने की अटकलों के बीच मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, जो भी फैसला लेंगे वो नीतीश कुमार ही लेंगे। निशांत की सोच काफी अच्छी है।

Wed, 29 Jan 2025 03:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
थोड़ा इंतजार कीजिए...नीतीश के बेटे निशांत की JDU में एंट्री की अटकलों पर बोले मंत्री श्रवण कुमार

बीते कुछ दिनों से बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार चर्चा में बने हुए हैं। निशांत के सक्रिय राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई है। जदयू सूत्रों के मुताबिक पार्टी कार्यकर्ता भी जेडीयू में उनके आने की मांग उठा रहे हैं। इसी बीच नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि जब समय आएगा तो सब सामने आ जाएगा, थोड़ा इंतजार कीजिए, जो भी फैसला लेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लेंगे।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत कुमार की सोच अच्छी है। राज्य के बारे में जानकारी भी अच्छी है। मैं उनका स्वागत करता हूं। लेकिन सिर्फ हमारी राय से नहीं चलेगा। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा बिहार की राजनीति में चर्चा में रहते हैं। कभी बेटे को लेकर, कभी अपने काम को लेकर, जब समय आएगा तो सब कुछ दिखने लगेगा, थोड़ा इंतजार कीजिए, धैर्य रखिए। नीतीश कुमार को जो ठीक लगता है, बिहार की जनता जो ठीक लगता है, देश की जनता को जो ठीक लगता है। उसी के अनुसार नीतीश कुमार फैसला लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के सिग्नल का इंतजार, होली के बाद बेटे निशांत की JDU में हो सकती है एंट्री
ये भी पढ़ें:पिता जी ने अच्छा काम किया है,उन्हें वोट दें; बेटे निशांत की CM नीतीश के लिए अपील

वहीं निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि अपनी-अपनी सोच का सवाल है। किसी की सोच राजनीति में आने की है, समाज की सेवा की है, तो उसे कौन रोक सकता है। समाज सेवा तो दुनिया में हर कोई करना चाहता है। निशांत कुमार की सोच अच्छी है। राज्य के बारे में जानकारी भी है। अभी तो उन्होने अपने पिता के लिए जनता से वोट देने की अपील की है, क्योंकि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश ने सभी जाति-धर्म, वर्गों के लिए काम किया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।