Manish Kashyap likely to join Prashant Kishor Jan Suraaj Party to contest assembly election from chanpatia seat प्रशांत किशोर की जन सुराज की तरफ बढ़ रहे हैं मनीष कश्यप, चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रशांत किशोर की जन सुराज की तरफ बढ़ रहे हैं मनीष कश्यप, चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड

यू-ट्यूबर मनीष कश्यप के कदम प्रशांत किशोर की तरफ बढ़ चले हैं। चर्चा है कि मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज पार्टी में शामिल होंगे। वो चनपटिया से फिर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2020 में वो निर्दलीय लड़कर तीसरे नंबर पर रहे थे।

Wed, 18 June 2025 03:22 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रशांत किशोर की जन सुराज की तरफ बढ़ रहे हैं मनीष कश्यप, चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड

चर्चित यू-ट्यूबर त्रिपुरारी तिवारी उर्फ मनीष कश्यप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निकलकर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की तरफ बढ़ रहे हैं। कुछ दिन पहले मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य और हाईकोर्ट के बडे़ वकील वाईवी गिरी से मिले थे और तब से ही चर्चा चल रही थी कि वो महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच सिमटी बिहार की राजनीति को तिकोना बनाने की कोशिश में जुटे प्रशांत किशोर के पाले में जा सकते हैं। चर्चा है कि 23 जून को पटना में मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में शामिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि नेतृत्व ने अभी इस पर फैसला नहीं लिया है लेकिन चर्चा चल रही है।

मनीष कश्यप की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है कि जन सुराज पार्टी उन्हें पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा दे। मनीष इस सीट से 2020 के चुनाव में निर्दलीय लड़कर तीसरे नंबर पर रहे थे। तब भाजपा के उमाकांत सिंह ने यह सीट जीती थी। असल में यह सीट 2000 के चुनाव से ही भाजपा के पास है लेकिन हर पांच साल पर कैंडिडेट और विधायक ही बदल जाता है। बीजेपी से कृष्ण कुमार मिश्रा, सतीश चंद्र दुबे, चंद्रमोहन राय, प्रकाश राय के बाद उमाकांत सिंह की बारी चल रही है। भाजपा में मनीष को टिकट का भरोसा नहीं मिल रहा था तो वो पार्टी से निकल गए।

मनीष कश्यप का BJP से इस्तीफे का ऐलान, बिहार चुनाव में उतरने पर क्या बोले

इंजीनियर से यू-ट्यूबर बने मनीष कश्यप को लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी में शामिल कराया था। मनीष कश्यप ने पश्चिम चंपारण से निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे डॉक्टर संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद हैं और 2009 से लगातार चौथी बार जीते हैं। जायसवाल के चुनाव में संकट कम करने के लिए मनीष को भाजपा में लाकर शांत कराया गया था। जायसवाल के पिता डॉक्टर मदन जायसवाल भी बेतिया सीट से तीन बार सांसद बने थे। बेतिया सीट ही परिसीमन के बाद 2009 से पश्चिम चंपारण हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी में जाने के लिए माफी मांगने लगे मनीष कश्यप, चनटपिया से फिर लड़ेंगे चुनाव?
ये भी पढ़ें:PMCH के सामने क्यों फूट-फूटकर रोने लगे मनीष कश्यप? अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें:मार देते तो अच्छा होता, अब कफन बांधकर निकलेंगे; पिटाई पर बोले मनीष कश्यप
ये भी पढ़ें:मनीष कश्यप को पीटने वाले डॉक्टरों को परमवीर चक्र मिले; गुप्तेश्वर पांडेय का तंज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।