Prashant Kishor mocks Dilip Jaiswal Social Media knowledge after complain against Jan Suraaj in cyeber police इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल का मजाक उड़ाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल का मजाक उड़ाया

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सोशल मीडिया ज्ञान का जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मजाक उड़ाया है। जायसवाल ने जन सुराज की शिकायत साइबर थाने में की है कि उसके लोग बिहार भाजपा नाम के पेज से प्रशांत का प्रचार कर रहे हैं।

Thu, 19 June 2025 02:33 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया सिखाया है; प्रशांत किशोर ने दिलीप जायसवाल का मजाक उड़ाया

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री दिलीप जायसवाल के सोशल मीडिया ज्ञान का मजाक उड़ाया है। दिलीप जायसवाल ने जन सुराज द्वारा बिहार भाजपा के नाम से फेसबुक पेज चलाने और उससे प्रशांत किशोर का प्रचार करने की शिकायत साइबर थाने में की है। जायसवाल ने दावा किया था कि बिहार बीजेपी का फेक अकाउंट और फेक पेज बना हुआ है और उस पेज पर जन सुराज और प्रशांत किशोर का प्रचार चल रहा है।उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी का फेक अकाउंट खोलना और उसका दुरुपयोग करना घटिया हरकत है। उन्होंने बताया था कि पार्टी ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की है।

प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया में जायसवाल के सोशल मीडिया ज्ञान का मजाक उड़ाया है और कहा है कि दिलीप जायसवाल को सरकार से अपने मेडिकल कॉलेज की जांच करवानी चाहिए कि कैसे वो इसके मालिक बने। याद दिला दें कि दिलीप जायसवाल किशनगंज के माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर हैं।

प्रशांत किशोर पर बिहार बीजेपी का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का आरोप, साइबर सेल से शिकायत

प्रशांत किशोर ने कहा- “दिलीप जायसवाल को सोशल मीडिया का कुछ आयडिया है नहीं। इनके पिताजी के पिताजी को सोशल मीडिया हमलोगों ने सिखाया है। जिस अकाउंट की बात जायसवाल कर रहे हैं, उसको भाजपा के दो लोग आज से नहीं, 2016 से चला रहे हैं। उनको ये भी नहीं समझ है कि ये भाजपा का पेज नहीं है, ये फेसबुक ग्रुप है, जिस पर कोई भी जाकर कुछ भी लिख सकता है। 2016 से ये दो लड़के भाजपा के ग्रुप चला रहे हैं। उस पर आरजेडी के लोग भी पोस्ट करते हैं, उस पर जन सुराज के लोग भी पोस्ट कर रहे हैं, उस पर भाजपा के लोग भी पोस्ट कर रहे हैं।”

अमित शाह के करीबी, नीतीश कुमार भी करेंगे पसंद; कौन हैं बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

प्रशांत ने कहा- “इस आदमी को एक ही चीज का समझ है कि कॉलेज कैसे कब्जा किया जाता है। दिलीप जायसवाल का हिस्ट्री आपको बता देते हैं। सीमांचल में माइनॉरिटी के मेडिकल कॉलेज को उन्होंने गलत तरीके से कब्जा किया है, उसकी जांच होनी चाहिए। एक सरदार मालिक थे, जिन्होंने कॉलेज की स्थापना की, उनकी हत्या हुई, उनकी हत्या कैसे हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। दिल्ली से साइबर एक्सपर्ट ले आओ और दिखाओ कि प्रशांत किशोर या जन सुराज ने गलती की है, माफी मांग लेंगे। बिहार और दिल्ली में सरकार है, फेसबुक में गलती है तो पकड़ लो। कॉलेज को कब्जा करके बैठे हो, उसकी भी जांच करा लो कि उस कॉलेज का मालिक कैसे बने हो।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, पीके ने तेजस्वी को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:जन सुराज की तरफ बढ़ रहे हैं मनीष कश्यप, चनपटिया से विधानसभा चुनाव लड़ने का मूड
ये भी पढ़ें:पीके ने अशोक चौधरी को बताया 'सर्वदलीय' नेता; परिवारवाद पर जेडीयू-आरजेडी को घेरा
ये भी पढ़ें:जन सुराज के 90% प्रत्याशी कैसे होंगे? पीके ने बताया, 243 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।