Resolutions taken in Bihar not go in vain PM Modi warns Pakistan for terrorist acts from Gaya बिहार से लिया संकल्प खाली नहीं जाता, पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक- पाताल में भी दफन कर देंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार से लिया संकल्प खाली नहीं जाता, पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक- पाताल में भी दफन कर देंगे

प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि बिहार से लिया गया संकल्प कभी खाली नहीं जाता। आतंकी अगर पाताल में भी छिप जाएं तो भारतीय मिसाइलें उन्हें वहीं दफन कर देंगी।

Fri, 22 Aug 2025 01:35 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, गया
share
बिहार से लिया संकल्प खाली नहीं जाता, पाकिस्तान को पीएम मोदी की दो टूक- पाताल में भी दफन कर देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गया जी में जनसभा को संबोधित किया। गया जी की धरती से उन्होंने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी।सख्त लहजे में कहा कि बिहार से लिया हुआ संकल्प कभी खाली नहीं जाता। उनके आतंकी अगर पाताल में भी छिप जाएं तो भारतीय मिसाइलें उन्हें वहीं दफन कर देंगी। पीएम ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की एक बड़ी लकीर खींच दी है। इससे पहले 24 अप्रैल को मधुबनी से पीएम ने पहलगाम की आतंकी घटना पर पाकिस्तान को कल्पना से भी ऊपर की सजा देने की चेतावनी दी थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है। जब-जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है। बिहार की धरती पर लिया हुआ संकल्प पूरा होता है। इस धरती की ताकत है कि इस धरती पर लिया गया कोई भी संकल्प कभी खाली नहीं जाता। जब कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया तो मैंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया संकल्प पूरा हो चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: मोदी ने बिहार से PAK को चेताया, घुसपैठिए के बहाने RJD-कांग्रेस को घेरा

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान हम पर ड्रोन हमले कर रहा था, मिसाइल दाग रहा था और इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइल को हवा में तिनके की तरह बिखेड़ रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंच पाई। ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षा नीति की एक बड़ी लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकवादी भेज कर हमले करके कोई बच नहीं सकता। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत के मिसाइल उन्हें वहीं दफन कर देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, चैन से नहीं बैठ सकता; मोदी का ऐलान
ये भी पढ़ें:विशेष राज्य की बात करने वालों को तमाचा लगा; पीएम मोदी के काम गिनाकर बोले मांझी

पीएम ने कहा कि गया जी अध्यात्म और शांति की धरती है। यह भगवान बुद्ध को बोध कराने वाली पवन भूमि है। गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत बहुत प्राचीन है और बहुत समृद्ध है। यहां के लोगों की इच्छा थी कि इस नगरी को गया नहीं गया जी कहा जाए। नइस निर्णय के लिए बिहार सरकार का अभिनंदन करता हूं। मुझे खुशी है गया जी के तेज विकास के लिए बिहार की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारी जेल जाए तो सस्पेंड, नेता को सत्ता का सुख; मोदी बोले- अब कुर्सी भी जाएगी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की राजनीति का गया में पिंडदान; लालू पर भड़के बीजेपी नेता
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।