Two RJD MLAs on PM Modi stage in Gaya speculations of them joining JDU or BJP बिहार में नरेंद्र मोदी के मंच पर दिखे दो राजद विधायक, जेडीयू या बीजेपी में जाने की अटकलें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नरेंद्र मोदी के मंच पर दिखे दो राजद विधायक, जेडीयू या बीजेपी में जाने की अटकलें

गया जी में पीएम मोदी की रैली के दौरान मंच पर आरजेडी के दो विधायकों के दिखने के बाद से बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। नवादा से विधायक विभा देवी और रजौली से एमएलए प्रकाशवीर के जेडीयू और बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

Fri, 22 Aug 2025 03:22 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गया जी
share
बिहार में नरेंद्र मोदी के मंच पर दिखे दो राजद विधायक, जेडीयू या बीजेपी में जाने की अटकलें

बिहार में चुनावी मौसम के बीच गया जी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान मंच पर आरजेडी के दो विधायक दिखे। जिसमें नवादा से पूर्व विधायक रहे राजबल्लभ यादव की पत्नी सह मौजूदा एमएलए विभा देवी और रजौली से राजद विधायक प्रकाशवीर शामिल हैं। इस मंच पर सीएम नीतीश कुमार के अलावा एनडीए के सहयोगी दलों के मंत्री, सांसद, विधायक और नेता मौजूद रहे। जिसके बात से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है, कि दोनों विधायकों के जदयू या फिर बीजेपी में शामिल होने के कयास हैं।

आपको बता दें नवादा की मौजूद राजद एमएलए विभा देवी जेल से हाल ही में नाबालिग से रेप मामले में रिहा हुए बाहुबली राज बल्लभ यादव की पत्नी हैं। राजबल्लभ की आरजेडी से दूरी के बाद से हाल ही में नवादा से जेडीयू के पूर्व विधायक रहे कौशल यादव और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव राजद में शामिल हुए थे। तेजस्वी ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल जाए कर्मचारी तो निलंबन, नेता क्यों सरकार चलाए; मोदी बोले- अब कुर्सी भी जाएगी
ये भी पढ़ें:मोदी ने बिहार से पाकिस्तान को चेताया- आतंकी पाताल में छिप जाएं,वहीं दफन कर देंगे
ये भी पढ़ें:नवादा के कौशल और पूर्णिमा यादव राजद में शामिल, राजबल्लभ को नसीहत दे गए तेजस्वी
ये भी पढ़ें:रेप केस में पूर्व RJD विधायक राजबल्लभ यादव HC से बरी, बिहार चुनाव से पहले राहत

वहीं इस पूरे मामले पर रजौली से विधायक प्रकाशवीर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने बीते 11 सालों में बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। उन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए न्योता मिला था। पीएम मोदी और सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए प्रकाशवीर ने कहा कि दोनों ने बिहार के विकास के अभूतपूर्व काम किया है। गरीबों के लिए जितना काम हुआ है, इससे पहले कभी नहीं हुआ।

प्रकाशवीर ने कहा कि टिकट मिलना या न मिलना अलग बात है, हम लोग जनता के सेवक हैं। इस बीच तेजस्वी यादव की वोट अधिकार यात्रा का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें तेजस्वी से प्रकाशवीर को पार्टी से हटाने के बात कहते सुना जा रहा है।

आपको बता दें 2024 के लोकसभा चुनाव में नवादा से राजबल्लभ के भाई विनोद यादव को राजद का टिकट की चर्चा थी, कि आरजेडी ने श्रवण कुशवाहा को टिकट दिया। जिसके बाद दोनों विधायकों विभा देवी और प्रकाशवीर ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था। राजद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार किया था। दोनों विधायकों ने कई मौके पर निर्दलीय विनोद यादव के साथ मंच भी साझा किया था। हालांकि इस सीट से बीजेपी के विवेक ठाकुर ने जीत दर्ज की थी। राजद के श्रवण कुशवाहा दूसरे नंबर पर रहे थे। विनोद यादव को महज 39519 वोट मिले थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।