My political birth was to make Nitish the CM why did Samrat Choudhary say this मेरी राजनीतिक पैदाइश ही नीतीश को सीएम बनाने के लिए हुई; सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरी राजनीतिक पैदाइश ही नीतीश को सीएम बनाने के लिए हुई; सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मेरी राजनीतिक पैदाइश ही नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए हुई है। मैं तो राजनीति में आता ही नहीं, अगर लालू जी मुझे जेल में नहीं डाले होते। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लालू पर जमकर हमला बोला।

Sat, 28 June 2025 07:29 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरी राजनीतिक पैदाइश ही नीतीश को सीएम बनाने के लिए हुई; सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?

बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों वो राजनीति में आए? बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने राजद चीफ लालू यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होने कहा कि मेरी राजनीतिक पैदाइश ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए हुई। मैं तो राजनीति में आता ही नहीं। जब लालू यादव तत्कालीन मुख्यमंत्री थे। अगर उन्होने हमें जेल नहीं भेजा होता, तो मैं राजनीति में आता ही नहीं।

बिहार की राजनीति के बारे में बताते हुए चौधरी ने कहा कि लालू यादव भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने, लेकिन आज बीजेपी के सबसे बड़े विरोधी चेहरा हैं। इस बात को कौन मानेगा। नई पीढ़ी को पता भी नहीं होगा कि भाजपा ने ही लालू यादव को सीएम बनाया था। अगर अपने 32 विधायकों का समर्थन नहीं दिया होता, तो लालू मुख्यमंत्री ही नहीं बने होते, कहीं भजन कीर्तन कर रहे होते

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की राजनीति में 'गब्बर' की एंट्री, सम्राट चौधरी ने लालू को बताया विलेन
ये भी पढ़ें:बिहार के लिए ऐतिहासिक दिन; वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन बढ़ाने पर बोले सम्राट

एंटी नीतीश पॉलिटिक्स के सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की राजनीति घूमती रहती है। कभी हम सत्ता में होते, कभी विपक्ष में होते हैं। लालू भी नीतीश के पीछे क्यों जाते हैं? बिहार को नीतीश कुमार ने बनाया है, जिसमें कोई मतभेद नहीं है। लालू यादव को भी बड़ा मौका मिला था। 15 साल खुद सीएम रहे, और फिर अपने मुखौटा को 8 साल रखा। लेकिन बिहार में कुछ नहीं किया। वो कहते हैं सामाजिक न्याय काम किया। लेकिन सामाजिक न्याय का मतलब ये थोड़े ही होता है, कि कोई राजा बन जाए। वो आए थे गरीब का बेटा बनकर और सत्ता में बैठकर राजा हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेसियों ने आंबेडकर की मूर्ति दूध से धोई, सम्राट चौधरी ने अनावरण किया था
ये भी पढ़ें:कर्पूरी ठाकुर को जेल भेजने वाला गांधी परिवार... राहुल गांधी पर बरसे सम्राट
ये भी पढ़ें:2026 में शुरू हो जाएगा उत्तर बिहार का यह एयरपोर्ट, सम्राट चौधरी का ऐलान

लालू यादव पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले राजा आए, फिर रानी लाए, फिर राजकुमार लाए, राजकुमारी लाए। यही लालू जी का पॉलिटिकल कॉन्सेप्ट है। उनके लिए बिहार के विकास का कोई मॉडल नहीं है। लेकिन मेरी राजनीति स्पष्ट है। अगर 1995 में लालू जी ने मेरे परिवार के 22 लोगों को जेल में नहीं डाला होता, तो मैं राजनीति में भी नहीं आता। मैं तो 3 साल केस लड़ता रहा। जिसने मच्छर भी नहीं मारा होगा। मेरे ऊपर लालू यादव ने 17 मर्डर केस डाले। मैं पीड़ा से भी राजनीति में आया हूं, और संघर्ष भी करता हूं। जब नीतीश जी खिलाफ में थे, तो उनके खिलाफ लड़ता था। आज समर्थन में हैं, तो सबसे पहले सम्राट चौधरी उनकी पीठ पीछे खड़ा है। इसमें कहां कोई संशय है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।