Congress workers bathed Ambedkar statue with milk it was unveiled by Samrat Choudhary कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाया, सम्राट चौधरी ने अनावरण किया था, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाया, सम्राट चौधरी ने अनावरण किया था

सासाराम में कांग्रेसियों ने सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दूध से नहला कर शुद्ध किया। एक दिन पहले रविवार को शिवसागर प्रखंड मुख्यालय में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। जिसे कांग्रेस नेताओं ने अपमान करारा दिया।

Mon, 16 June 2025 10:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की मूर्ति को दूध से नहलाया, सम्राट चौधरी ने अनावरण किया था

बिहार में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ बीजेपी लालू यादव पर आंबेडक के अपमान का आरोप लगाकर माफी की मांग कर रही है। तो वही सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर की उस मूर्ति को दूध से नहलाया, जिसका अनावरण डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया था। शिवसागर प्रखंड कार्यालय परिसर में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रविवार को डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किये जाने के बाद से घमासान मच गया है। कांग्रेसियों ने सोमवार को आंबेडकर की मूर्ति का गाय के दूध से नहलाकर शुद्धीकरण किया।

जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष रिंकू देवी बिंद के नेतृत्व में प्रतिमा स्थल पर सोमवार को आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री सत्ता के लालच में अंधे हो चुके हैं। उनके द्वारा आंबेडकर की मूर्ति का अनावरण करना सम्मान नहीं, बल्कि अपमान है। मूर्ति अनावरण के दौरान उन्होने कहा कि चेनारी विधायक मुरारी गौतम द्वारा राहुल गांधी पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले लालू माफी मांगे, नहीं तो... आंबेडकर के 'अपमान' पर दिलीप जायवाल का हमला
ये भी पढ़ें:लालू यादव बालू-गोबर खाकर प्रायश्चित करें, बाबा साहेब को लेकर बोले गिरिराज
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर राहुल गांधी को पीके की चुनौती-हिम्मत है तो लालू पर बोलें
ये भी पढ़ें:लालू रिटायर, मनःस्थिति ठीक नहीं, अपमान करना उनकी आदत: विजय सिन्हा

कांग्रेस बाबा साहब और संविधान का आदर करती है। आगामी चुनाव में जनता स्थानीय विधायक को सबक सिखाएगी। जिस पार्टी और नेता की बदौलत वो आज विधानसभा में हैं। उसी पार्टी और नेता के खिलाफ अमर्यादित बयान दे रहे हैं। उन्होने कहा कि विधायक के खिलाफ कांग्रेस गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।