miscreants make plan to take revenge of chandan mishra murder mini gun factory in buxar चंदन मिश्रा की हत्या का बदला लेने का प्लान, मिनी गन फैक्ट्री में पकड़ाए 6 अपराधी; हथियार भी मिले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चंदन मिश्रा की हत्या का बदला लेने का प्लान, मिनी गन फैक्ट्री में पकड़ाए 6 अपराधी; हथियार भी मिले

एसपी ने बताया कि हाल ही में कुख्यात चंदन मिश्रा की पटना के अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दुर्गेश चंदन के गिरोह से जुड़ा था। उसने अपराधी धीरज मिश्रा से बातचीत की है। जिसका साक्ष्य मिला है। एसपी ने बताया कि प्रतिशोध म़ें घटना करने की तैयारी चल रही थी।

Sun, 3 Aug 2025 10:46 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे प्रतिनिधि, बक्सर
share
चंदन मिश्रा की हत्या का बदला लेने का प्लान, मिनी गन फैक्ट्री में पकड़ाए 6 अपराधी; हथियार भी मिले

पटना के पारस अस्पताल में कुख्यात गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद अब पुलिस ने उसकी हत्या का बदला लेने की प्लानिंग कर रहे कुछ अपराधियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर स्थित मिनी गन फैक्ट्री में प्रतिशोध में घटना को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। पुलिस कार्रवाई से जहां मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। वहीं, बक्सर में होनेवाली बडी घटना भी टल गई है। मिनी गन फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियारों के साथ छह अपराधी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जिस घर में फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। उसका मालिक भाग निकलने म़ें सफल रहा। इस मामले म़ें कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस छानबीन कर रही है।

घर को बनाया मिनी गन फैक्ट्री

दलसागर निवासी दिनेश यादव अपने घर में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। हथियारों के निर्माण के लिए मुंगेर से लोगों को बुलाया था। पुलिस का कहना है कि दिनेश अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसका मुख्य धंधा हथियारों की सप्लाई करना है। जिसके चलते अपराधी किस्म के लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता था। पुलिस को मिनी गन फैक्ट्री के संचालन की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर एसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। इसके बाद टीम ने दलसागर स्थित घर में छापेमारी की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांध पर दबाव बढ़ा, पलायन शुरू; बिहार में गंगा के उफान से यहां तबाही की आहट, दहशत
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश फिर बनेगी मुसीबत, अगले दो दिन कहां होगी भारी बारिश; मौसम का हाल

हथियार बनाने वाले हुए गिरफ्तार

पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी शुभम आर्य ने बताया कि छापेमारी के दौरान मुंगेर से हथियार बनाने आए कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सत्यनारायण प्रसाद के पुत्र राजेश कुमार और चंदन बाग निवासी स्व.अनुज पोद्दार के पुत्र सुनील पोद्दार को गिरफ्तार किया गया। दोनों कंट्री मेड हथियार बनाने में माहिर हैं। एसपी ने बताया कि इस दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव निवासी सुरेन्द्र यादव के पुत्र संदीप यादव, बेलाउर गांव निवासी विरेन्द्र पासवान के पुत्र अनुप पासवान, रामाशंकर यादव के पुत्र दयानंद यादव और मझरियां गांव निवासी शिवबिहारी उपाध्याय के पुत्र दुर्गेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बक्सर के सभी चारों व्यक्ति के खिलाफ औद्योगिक थाना में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

प्रतिशोध में घटना करने की थी तैयारी

एसपी ने बताया कि हाल ही में कुख्यात चंदन मिश्रा की पटना के अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दुर्गेश चंदन के गिरोह से जुड़ा था। उसने अपराधी धीरज मिश्रा से बातचीत की है। जिसका साक्ष्य मिला है। एसपी ने बताया कि प्रतिशोध म़ें घटना करने की तैयारी चल रही थी। इनके निशाने पर बक्सर के कुछ लोग थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही एक बडा हादसा टल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:व्हाट्सएप कॉल से बात करते थे चंदन मिश्रा के शूटर, शेरू करता था इंटरनेट कॉल
ये भी पढ़ें:बलवंत ने तौसीफ से कहा- पैसों की चिंता ना करें, पुलिस किसी को नहीं पकड़ पाएगी

हथियार बनाने का उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार के साथ हथियार बनाने का उफकरण भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि 3 देसी पिस्टल, 18 कारतूस, दो मैगजीन, चार मोटरसाईकिल, छह एंड्रायड मोबाइल सहित हथियार बनाने का उपकरण बरामद किया गया। एसआईटी ने सदर डीएसपी गौरव पांडेय, औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार और डीआईयू की टीम शामिल थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्दन और सीने में मारी गोली, बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों का तांडव
ये भी पढ़ें:बेटे की छठी का न्योता नहीं दिया, बिहार में पड़ोसी ने बाप को मार दी गोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।