miscreants shot gas agency owner in bihar muzaffarpur looted cash गर्दन और सीने में मारी गोली, बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों का तांडव; कैश भी ले गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गर्दन और सीने में मारी गोली, बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों का तांडव; कैश भी ले गए

बताया जाता है कि बदमाशों ने एजेंसी में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एजेंसी के मैनेजर अभय कुमार किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हाईस्कूल के पीछे वाले रास्ते से फरार हो गए।

Sun, 3 Aug 2025 08:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, मड़वन, मुजफ्फरपुर
share
गर्दन और सीने में मारी गोली, बिहार में गैस एजेंसी में घुसकर अपराधियों का तांडव; कैश भी ले गए

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। करजा थाने के बड़कागांव हाईस्कूल के समीप एक गैस एजेंसी पर शनिवार की शाम करीब 6:15 बजे बदमाशों ने धावा बोल दिया। लूट के विरोध पर एजेंसी संचालक जगरनाथ शाही के पुत्र अभिनव कुमार उर्फ धीरज कुमार शाही (30) को दो गोली मार दी और कैश लूटकर फरार हो गए। एक गोली गर्दन में लगी है। दूसरी गोली सीने में लगी है, जो फंसी हुई है। चार बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। चेहरे पर मास्क लगाए हुए थे। तीन अंदर घुसे थे और दो बाहर खड़े थे।

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित मां जानकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि बदमाशों ने एजेंसी में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एजेंसी के मैनेजर अभय कुमार किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हाईस्कूल के पीछे वाले रास्ते से फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की छठी का न्योता नहीं दिया, बिहार में पड़ोसी ने बाप को मार दी गोली
ये भी पढ़ें:पटना में बारिश फिर बनेगी मुसीबत, अगले दो दिन कहां होगी भारी बारिश; मौसम का हाल

सूचना पर डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। करजा थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है। बदमाशों द्वारा लूटी गई रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, फिलहाल परिजनों की ओर से आवेदन नहीं दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं पुल धंसा तो कहीं डायवर्जन बहा, बिहार में गंगा, कोसी और गंडक उफान पर
ये भी पढ़ें:अब बिहार में राम, सीता और कौआ के नाम से आवास प्रमाण पत्र का आवेदन, केस दर्ज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।