chandan mishra shooters use whatsapp call sheru used internet call patna police व्हाट्सएप कॉल से बात करते थे चंदन मिश्रा के शूटर, शेरू करता था इंटरनेट कॉल; पटना पुलिस को अब भी 2 अपराधियों की तलाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

व्हाट्सएप कॉल से बात करते थे चंदन मिश्रा के शूटर, शेरू करता था इंटरनेट कॉल; पटना पुलिस को अब भी 2 अपराधियों की तलाश

इस घटना में शामिल तौसीफ उर्फ बादशाह समेत अन्य अपराधी बेऊर जेल के अति सुरक्षा वार्ड में बंद हैं। सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर रोज इनके वार्ड की तलाशी जेल प्रशासन लेता है।

Sun, 27 July 2025 07:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
व्हाट्सएप कॉल से बात करते थे चंदन मिश्रा के शूटर, शेरू करता था इंटरनेट कॉल; पटना पुलिस को अब भी 2 अपराधियों की तलाश

चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल शूटर एक-दूसरे को व्हाट्सएप कॉल कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए सभी अपराधियों ने फर्जी कागजात पर मोबाइल नंबर भी लिए थे। वहीं पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद शेरू सिंह भी इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल कर रहा था।

सूत्रों की मानें तो पुलिस टीम अपराधियों के मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि और किन-किन लोगों से ये सभी संपर्क में थे। वहीं, पटना पुलिस इस घटना में शामिल एक शूटर समेत दो अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। सूत्रों बताते हैं कि पुलिस की आधा दर्जन टीमें अपराधियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार में अधिक होगी बारिश, ;पटना में कैसे रहेगा मौसम

शेरू की रिमांड की तैयारी में जुटी पुलिस

पटना पुलिस की टीम अब शेरू और अभिषेक को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है। सोमवार से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शेरू से पूछताछ के बाद घटना से जुड़े अन्य राज खुल सकते हैं। चंदन की हत्या किन कारणों से की गई? क्या इसमें सिर्फ शेरू शामिल था या कोई और भी मास्टरमाइंड पर्दे के पीछे है? हथियार कहां से आए, किसके जरिये शेरू ने हथियार मंगवाए थे? वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लेकर पटना से बाहर जाने वाला कौन था? इन सभी सवालों के जवाब शेरू से पूछताछ होने के बाद मिल सकते हैं।

अति सुरक्षा वार्ड में बंद हैं हत्याकांड के आरोपित

इस घटना में शामिल तौसीफ उर्फ बादशाह समेत अन्य अपराधी बेऊर जेल के अति सुरक्षा वार्ड में बंद हैं। सभी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर रोज इनके वार्ड की तलाशी जेल प्रशासन लेता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में SIR का पहला चरण पूरा, 7 करोड़ से ज्यादा फॉर्म जमा; 65 लाख नाम कटेंगे
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में लड़की से रेप, बहन ने बिस्तर पर देखा खून तो उजागर हुई हैवानियत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।