man shot dead in daylight temple compound masaurhi patna बिहार में दिनदहाड़े मंदिर परिसर में युवक को सिर में मार दी गोली, मची भगदड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दिनदहाड़े मंदिर परिसर में युवक को सिर में मार दी गोली, मची भगदड़

दुकान के पास काफी भीड़ लगी थी। उनमें एक अपराधी भी शामिल था। जैसे ही दुकान के पास से कुछ ग्राहक गए तो अपराधी ने पीछे से राजेश के सिर में गोली दाग दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Wed, 18 June 2025 07:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मसौढ़ी, पटना
share
बिहार में दिनदहाड़े मंदिर परिसर में युवक को सिर में मार दी गोली, मची भगदड़

बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी स्थित प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक दुकानदार की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की सुबह करीब 11.20 बजे हुई। मृतक की पहचान मसौढ़ी के रहमतगंज निवासी सरयुग चौधरी के छोटे पुत्र राजेश चौधरी (25) के रूप में हुई है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है। हालांकि घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।

प्राचीन ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में राजेश चौधरी ठेला पर दुकान लगाकर बर्फ का पानी बेचता था। मंगलवार को भी वह ग्राहकों को बर्फ का पानी पिला रहा था। दुकान के पास काफी भीड़ लगी थी। उनमें एक अपराधी भी शामिल था। जैसे ही दुकान के पास से कुछ ग्राहक गए तो अपराधी ने पीछे से राजेश के सिर में गोली दाग दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

गोलीबारी से मंदिर परिसर में मची भगदड़

वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नभ वैभव, थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर के अलावा भगवानगंज, कादिरगंज, लहसुना थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। वहीं, पटना से एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संग्रह कर जांच पड़ताल की।

परिजनों ने किया हंगामा

उधर, शहर में दिनदहाड़े दुकानदार की हत्या के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया। लोगों ने हत्याकांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा की मांग के लिए शव रोककर विरोध जताया। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लगभग साढ़े चार घंटे बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंबेडकर के अपमान पर लालू यादव से मांगे जवाब, गवर्नर से मिलकर बोले BJP नेता
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।