Major Action before Samrat Choudhary Government Formation 41 CO RO Suspended सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले ही बड़ा ऐक्शन, एक साथ 41 सीओ और राजस्व अधिकारी सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले ही बड़ा ऐक्शन, एक साथ 41 सीओ और राजस्व अधिकारी सस्पेंड

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले एक साथ 41 अंचलाधिकारी और राजस्व पदाधिकारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। डिप्टी सीएम रहते विजय सिन्हा ने हड़ताल कर रहे सीओ और आरओ को कई बार चेतावनी दी थी। इसके बावजूद काम पर नहीं लौटने के चलते उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

Tue, 14 April 2026 11:41 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले ही बड़ा ऐक्शन, एक साथ 41 सीओ और राजस्व अधिकारी सस्पेंड

बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनने से पहले ही प्रशासनिक रूप से बड़ी कार्रवाई हुई है। बीते सवा महीने से हड़ताल कर रहे सीओ और आरओ पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने एक साथ 41 अंचल एवं राजस्व अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश निकाल दिया। इससे हड़ताली सीओ एवं आरओ के बीच हड़कंप मच गया। विभागीय मंत्री रहे विजय सिन्हा पूर्व में कई बार हड़ताल कर रहे अधिकारियों को निलंबन, सेवा टूट और प्रमोशन रोकने की चेतावनी दे चुके हैं।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से सोमवार देर रात को 41 अधिकारियों को निलंबित करने के अलग-अलग आदेश निकाले। निलंबित अधिकारियों में अधिकतर अचंलाधिकारी हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी अधिकारी हड़ताल में शामिल हैं और इनके अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर जाने से विभागीय काम प्रभावित हो रहे हैं।

विभाग की ओर से जारी आदेशों में आरोप लगाए गए कि निलंबित अधिकारियों ने अनाधिकृत रूप से काम को बाधित किया। इन पर जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बाधित करने, सरकार की नीतियों की आलोचना करने, सहकर्मियों को भड़काने, उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय सिन्हा की चेतावनी बेअसर, सीओ-राजस्व अफसरों की हड़ताल से जमीन के मामले लटके

विजय सिन्हा ने कई बार दी चेतावनी

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अब तक डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा ने 9 मार्च से हड़ताल कर रहे सीओ और आरओ को कई बार काम पर लौटने का आग्रह किया था। उन्होंने हड़ताल जारी रखने वाले अधिकारियों को निलंबित करने, सर्विस ब्रेक करने और भविष्य में प्रमोशन ना होने की चेतावनी भी दी थी। हालांकि, इसके बावजूद सैकड़ों सीओ एवं आरओ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हैं।

नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही कैबिनेट भी भंग कर दी गई। इसके बाद सम्राट चौधरी के रूप में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया। बुधवार को उनका शपथ ग्रहण होगा।

पहली बार बिहार में सरकार की कमान भाजपा के हाथों में होगी। नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा। विजय सिन्हा के सम्राट सरकार में फिर से मंत्री बनने की संभावना है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उन्हीं के पास रहेगा, या इसका मुखिया कोई और होगा। आरओ और सीओ को सस्पेंड करने का आदेश मंगलवार रात को ही निकाल दिया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि विजय सिन्हा के निर्देश पर ही यह कार्रवाई की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्विस ब्रेक और प्रमोशन बना विजय सिन्हा का हथियार, हड़ताली अफसरों को 24 घंटे की

निलंबित अंचल और राजस्व अधिकारियों की सूची यहां देखें-

  • रविकांत, सीओ मनिगाछी (दरभंगा)
  • विवेक मिश्रा, अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी
  • संजय कुमार, प्रभारी चकबंदी पदाधिकारी, आरा
  • सुधीर कुमार ओमकारा, राजस्व अधिकारी
  • आयुष चंद्र हास, अंचल अधिकारी, एकंगरसराय
  • रामविकास सिंह, राजस्व अधिकारी, जहानाबाद
  • रजत कुमार वर्णवाल, सीओ गोपालगंज
  • सौरभ कुमार, सीओ दावथ (रोहतास)
  • अमलेश कुमार, सीओ एकमा (सारण)
  • रंजित कुमार उपाध्याय, सीओ मखदुमपुर (जहानाबाद)
  • पुष्कल कुमार, सीओ पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण)
  • रश्मि प्रिया, सीओ राघोपुर (सुपौल)
  • मधुसुदन चौरसिया, सीओ नोखा (रोहतास)
  • निकिता अग्रवाल, सीओ श्रीनगर (पूर्णिया)
  • अर्चना कुमारी, सीओ टेटिया बंबर (मुंगेर)
  • मोहित सिन्हा, सीओ परवलपुर (नालंदा)
  • नजमुल हसन, सीओ जोकीहाट (अररिया)
  • सुमन सौरभ, सीओ हिसुआ (नालंदा)
  • विवेक कुमार सिंह, सीओ गौनाहा (पश्चिम चंपारण)
  • लखेंद्र कुमार, सीओ पीरो (भोजपुर)
  • पुनीत कौशल, सीओ खगड़िया सदर
  • नरेंद्र कुमार सिंह, सीओ बाढ़ (पटना)
  • अमित कुमार, सीओ बेलदौर (खगड़िया)
  • विश्वास आनंद, सीओ (घाटकुसुंबा)
  • शैलेंद्र कुमार यादव, सीओ दाउदनगर
  • गजानंद मेहता, सीओ बेलागंज (गयाजी)
  • प्रेम आनंद प्रसाद, सीओ सोनभद्र बंसी सूर्यपुर
  • कुमार रोहित, सीओ तरियानी (शिवहर)
  • संजीव कुमार, सीओ पूर्णिया पूर्व
  • विश्वजीत सिंह, सीओ बोचहां (मुजफ्फरपुर)
  • मनीष कुमार, सीओ बरारी (कटिहार)
  • उदयकांत मिश्र, सीओ चौसा (मधेपुरा)
  • मोहित राज, सीओ पोठिया (किशनगंज)
  • पंकज कुमार, सीओ सिसवन (सीवान)
  • सतीश कुमार सिंह, सीओ इसुआपुर (सारण)
  • प्रशांत कुमार झा, सीओ झंझारपुर (मधुबनी)
  • रविकांत, सीओ लक्ष्मीपुर (जमुई)
  • राकेश आनंद, सीओ बड़हिया (लखीसराय)
  • सतीश कुमार गुप्ता, सीओ चांद (कैमूर)
  • रंधीर रमण, सीओ विभूतिपुर (समस्तीपुर)
  • नंदन कुमार, सीओ चैरिया बरियापुर, बेगूसराय

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय सिन्हा ने 3 और सीओ को सस्पेंड किया, नीतीश की यात्रा में लगाया था अडंगा
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी लेंगे नीतीश की जगह, बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान
ये भी पढ़ें:सम्राट कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री? भाजपा, जदयू, LJP, हम, RLM से इन सबकी चर्चा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।