Like Ranju Devi Subodh Kumar claim is false Told Rahul about getting his name cut EC told truth रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच

बिहार में रंतू देवी के बाद सुबोध कुमार के वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा झूठा साबित हुआ है। चुनाव आयोग के फैक्ट चेक में उनका नाम एसआईआर से पहले भी वोटर लिस्ट में नहीं था। सुबोध ने राहुल गांधी को नाम कटने की बात बताई थी।

Tue, 19 Aug 2025 11:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
रंजू देवी की तरह सुबोध कुमार का दावा झूठा, राहुल गांधी से नाम कटने की बात कही, EC ने बताया सच

बिहार के रोहतास जिले की रंजू देवी के बाद अब नवादा के सुबोथ कुमार के वोटर लिस्ट से नाम कटने का दावा झूठा साबित हुआ है। नवादा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सुबोध का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उन्होने दावा किया, कि लोकसभा चुनाव में उन्होने वोट डाला था, लेकिन एसआईआर के बाद जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

जिस पर चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि सुबोध का नाम विशेष गहन परीक्षण 2025 से पहले भी वोटिंग लिस्ट में नही था, उनके नाम हटाने का आरोप झूठा है। सुबोध कुमार का नाम सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रकाशित विलोपित मतदाताओं की सूची में दर्ज नहीं है। ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के बाद भी कोई दावा/आपत्ति (फॉर्म-6 या आवश्यक घोषणा पत्र) पेश नहीं किया। जब मतदान केन्द्र संख्या 10 पर विलोपित मतदाताओं की सूची चिपकाई गई, तब भी वो खुद वहां मौजूद थे। लेकिन उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई।

नवादा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DEO) की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार, “यह स्पष्ट है कि सुबोध कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में नाम हटाने का लगाया गया आरोप निराधार और असत्य है। भविष्य में यदि वे फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणापत्र प्रस्तुत करेंगे तो नियमानुसार उनका नाम शामिल किया जाएगा। क्योंकि सुबोध कुमार के परिवार के अन्य सदस्य तो मतदान केन्द्र सं० 09 (अनु0 प्रा0 वि0, महरथ, पश्चिमी भाग, मकान सं० 126) से स्थानांतरित होकर मतदान केन्द्र सं० 10 में शामिल हैं, लेकिन स्वयं सुबोध कुमार का नाम किसी भी समय निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं रहा है। उन्होने खुद भी कोई आपत्ति और दावा पेश किया। ये भी बात सामने आई है कि सुबोध कुमार आरजेडी के बूथ लेवल एजेंट है, न कि कोई साधारण मतदाता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में रंजू देवी का नाम कटने का दावा झूठा, राहुल से मिली थीं; खुद सच बताया
ये भी पढ़ें:बिहार में नए तरीके से वोटों की चोरी, नवादा में चुनाव आयोग पर बरसे राहुल गांधी
ये भी पढ़ें:अगली बार राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे, बिहार यात्रा में तेजस्वी का ऐलान
ये भी पढ़ें:थाने से भाजपा नेताओं ने लगाए मुर्दाबाद के नारे, राहुल गांधी मुस्कुराकर चल दिए

इससे पहले चुनाव आयोग ने रोहतास की रंजू देवी का वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होने बताया था कि वार्ड सचिव के कहने पर उन्होने राहुल गांधी के सामने अपना और परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में नहीं होने की बात कही थी। लेकिन जब बूथ पर चस्पा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखी, तो उसमें उनका और उनके परिवार के सदस्यों का नाम था। वहीं सुबोध कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा था कि “जो सुबोध कुमार जी के साथ हुआ, वही लाखों लोगों के साथ बिहार में हो रहा है। वोट चोरी भारत माता पर आक्रमण है, बिहार की जनता ये होने नहीं देगी। लेकिन उनके इस दावे की हवा निकल गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।