How much compensation Nitish Government will give to Gopal Khemka family Vijay Sinha says he will speak to CM गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय सिन्हा बोले- CM नीतीश से बात करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय सिन्हा बोले- CM नीतीश से बात करेंगे

बिहार के बड़े व्यापारी और उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद मीडिया से बातचीत में उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वो सीएम नीतीश कुमार से परिवार को मुआवजा दिलाने की बात करेंगे।

Sat, 5 July 2025 05:33 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
गोपाल खेमका के परिवार को कितना मुआवजा देगी सरकार? विजय सिन्हा बोले- CM नीतीश से बात करेंगे

बिहार के बड़े व्यापारी और उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या के बाद परिवार को मुआवजा दिलाने की बात बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने की है। फैक्ट्री, अस्पताल और बहुत सारी दुकान के मालिक रहे खेमका परिवार से मिलने के बाद विजय सिन्हा ने मीडिया से कहा- “निश्चित तौर पर बुलडोजर चलेगा। एनकाउंटर भी होगा। संपत्ति भी जब्त होगी। और पीड़ित परिवार को मुआवजा का भी सरकार से हमलोग विचार करेंगे। मुख्यमंत्री से हमलोग इस पर निश्चित तौर पर मिलेंगे।”

भारतीय जनता पार्टी में एक समय सक्रिय रहे गोपाल खेमका की शुक्रवार की देर रात 11.38 बजे पटना के गांधी मैदान थाने से लगभग 500 मीटर अपने अपार्टमेंट के गेट पर कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोपाल से पहले उनके बेटे गुंजन खेमका की 20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर में उनकी कॉटन फैक्ट्री के गेट पर इसी तरह कार में बैठी हालत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुंजन उस समय भाजपा के लघु उद्योग सेल के बिहार संयोजक थे।

Gopal Khemka Murder LIVE: गोपाल खेमका मर्डर केस में सुराग का दावा, बेऊर जेल में रेड, दाह संस्कार कल

गोपाल खेमका की हत्या का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में अपार्टमेंट के गेट पर हेलमेट पहन रखा एक शूटर गोपाल का इंतजार करता दिख रहा है और उनकी कार के रुकते ही 6 सेकंड में गोली मारकर स्कूटी से भाग जाता है। पुलिस ने दावा किया है कि उसे हत्या केस में सुराग मिला है। बेऊर जेल में आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में छापा मारा गया है और वहां बंद चिह्नित अपराधियों से पूछताछ हो रही है। विजय सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया है कि अपराधियों की पहचान हो गई है, उनको पाताल से खींचकर लाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या बेटे गुंजन की हत्या के अनसुलझे केस और गोपाल खेमका के मर्डर में कोई कनेक्शन?
ये भी पढ़ें:बुलडोजर चलेगा, एनकाउंटर होगा; गोपाल खेमका मर्डर केस पर बोले विजय सिन्हा
ये भी पढ़ें:गेट पर वेट में अकेला शूटर, 6 सेकंड में हत्या; गोपाल खेमका मर्डर का CCTV वीडियो
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका फैमिली में दूसरा मर्डर; 2018 में इसी तरह बेटे की हुई थी हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।